Antony Blinken India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दिल्ली में शुक्रवार को अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ब्लिंकन ने दूतावास के कर्मचारियों की जमकर तारीफ की। ब्लिंकन ने कहा कि वे भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए दूतावास के कर्माचरियों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी हैं।
एंटनी ब्लिंकन ने मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में कार्यरत अमेरिकी दूतावासों के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। बता दें कि G20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए ब्लिंकन भारत आए थे।
दिल्ली में ब्लिंकन का दिखा था खास अंदाज
अमेरिका रवाना होने से पहले एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास पहुंचे थे। यहां उनका खास अंदाज दिखा था। दूतावास के कर्मचारियों और अमेरिकियों से मुलाकात के फोटोज और वीडियो एंटनी ब्लिंकन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।
एंटनी ब्लिंकन ने एक और फोटो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल है। तस्वीर में एंटनी ब्लिंकन ऑटो से उतरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में ऑटो रिक्शा की भी सवारी की। दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने ब्लिंकन की ऑटो-रिक्शा की सवारी का एक वीडियो पोस्ट किया।
और पढ़िए –Jakarta Fire Incident: जकार्ता में तेल डिपो में लगी आग, 17 लोगों की झुलसकर मौत
भारत को आतिथ्य के लिए धन्यवाद: ब्लिंकन
एक और ट्वीट में ब्लिंकन ने कहा कि मेरी यात्रा (Antony Blinken India Visit) भारत और अमेरिका की साझेदारी शक्ति और इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा के लिए साझा की गई मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत के आतिथ्य और नेतृत्व के लिए धन्यवाद। बता दें कि गुरुवार को एंटनी ब्लिंकेन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की। साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष समेत अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
2 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
2 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
20 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
23 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines