americas oldest federal judge suspended: यूएस की राजधानी वाशिंगटन में सबसे उम्रदराज 96 वर्षीय अमेरिकी संघीय न्यायाधीश को ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। बताया गया है कि उनकी मानसिक योग्यता के बारे में कई बार सवाल उठ चुके थे। जिसके कारण बुधवार को उनको जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। ये मामला हाईलाइट होने के बाद अब राष्ट्रपति जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प जैसे राजनेताओं को लेकर भी अमेरिका में नई बहस शुरू हो चुकी है।
पॉलीन न्यूमैन के खिलाफ अमेरिकी अपील न्यायालय की न्यायिक परिषद ने निलंबित करने का फैसला लिया है। पॉलीन 1984 से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन उनके ऊपर अपीलीय अदालत में सहकर्मियों द्वारा बहुत धीमी गति से काम करने का आरोप लगा था। ये भी कहा गया था कि वे अकसर भ्रमित और उत्तेजित हो जाते हैं।
मेमोरी लॉस के कारण हो सकती है काम में दिक्कत
इसके बाद काफी सबूत जुटाए गए थे। जिसमें पता लगा कि न्यूमैन को मेमोरी लॉस, समझ की कमी, भ्रम और बुनियादी कार्यों को करने में दिक्कतें हो सकती हैं। कई प्रकार की मानसिक समस्याएं भी उनको घेर सकती हैं। ये भी पता लगा कि काम का बोझ कोर्ट में भले ही कम हो।
लेकिन पॉलीन दूसरे जजों की तुलना में राय या फैसले लेने में चार गुना ज्यादा टाइम लेते हैं। बाद में परिषद ने काउंसिलिंग का फैसला लिया। लेकिन पॉलीन ने मानसिक स्थिति का आकलन करने के लिए न्यूरोलॉजिस्ट और मनोचिकित्सक को मना कर दिया। जिसके कारण उनको एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया।
सहयोग नहीं किया तो बढ़ा दिया जाएगा सस्पेंशन
अगर वे आगे भी सहयोग से इन्कार करते हैं तो माना जा रहा है कि निलंबन प्रक्रिया को बढ़ाया जा सकता है। वहीं, न्यूमैन ने कहा कि उनको दूसरे जजों की दुश्मनी के कारण टारगेट किया गया है। उन्होंने कार्रवाई को गलत बताया। अप्रैल से उनको कामकाज से दूर रखा गया है।
जज न्यूमैन का जन्म 1927 में हुआ था। वे येल से रसायन साइंस में पीएचडी कर चुके हैं। जिसके बाद पेटेंट कानून एक्सपर्ट की जिम्मेदारी संभाली। 1984 में उनको अपील कोर्ट के लिए फेडरल सर्किट ने जिम्मेदारी प्रदान की थी। पेटेंट कानूनों और सरकारी अनुबंधों से निपटने के लिए इस स्पेशल कोर्ट का नाम दिया गया था।
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों के हमले की आशंका से सऊदी अरब में दहशत, अमेरिका की अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
1 min agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
10 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
11 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
12 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
13 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
13 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
17 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
20 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
23 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines