G-20 समिट से अमेरिका लौटते ही राष्ट्रपति जो बाइडेन मुश्किलों में घिर गए हैं। बाइडेन के खिलाफ जहां महाभियोग जांच शुरू हुई है। वहीं उनके बेटे हंटर बाइडेन के खिलाफ ड्रग केस के आरोप सही पाए गए हैं। हंटर को मामले में दोषी ठहराया गया है। हंटर के खिलाफ काफी लंबे समय से इन्वेस्टिगेशन जारी थी। अमेरिकी संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी की ओर से ही राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच का एलान किया गया था। ताजा मामला डेलावेयर के संघीय अदालत से जुड़ा हुआ है।
कोर्ट में दायर अभियोग के अनुसार, हंटर के खिलाफ ड्रग्स स्मगलिंग के आरोप हैं। मामला 2018 का है। जब हंटर ने कोल्ट कोबरा नामक बंदूक डेलावेयर की एक दुकान से खरीदी थी। बताया गया था कि हंटर ने इस दौरान क्रैक कोकीन की लत होने की बात कही थी। इसके बाद आरोप लगा कि खरीद के समय गैरकानूनी ढंग से काम किया गया। इतना ही नहीं, जबरन एक बॉक्स चैक करने का भी आरोप हंटर के ऊपर लग चुका है।
हंटर बाइडेन के खिलाफ लग चुके हैं ज्यादती के आरोप
वहीं जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन कई व्यापारिक सौदों के मामले में भी शक के घेरे में हैं, जिनके खिलाफ जांच हो सकती है। इस संबंध में विशेष वकील की ओर से भी इशारा किया गया है। यह सौदे कैलिफोर्निया या वाशिंगटन से जुड़े हुए हैं। हंटर के खिलाफ आरोप यह भी हैं कि उन्होंने विदेश में व्यापार को फैलाने के लिए भी अपने पिता के नाम और ब्रांड का इस्तेमाल करके मोटा लाभ कमाया है। उनके खिलाफ ज्यादती के आरोप भी लग चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ‘राष्ट्रपति बना तो हटा दूंगा 75 फीसदी कर्मचारी…’, भारतवंशी Vivek Ramaswamy के बयान पर अमेरिका में खलबली
बाइडेन के खिलाफ बेटे को फायदा पहुंचाने का आरोप
अमेरिकी संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी की ओर से ही मंजूरी मिलने के बाद बाद से ही अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि मैक्कार्थी ने मंगलवार को स्वीकार किया था कि उन्होंने सदन समितियों को राष्ट्रपति के खिलाफ औपचारिक महाभियोग जांच शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। बाइडेन पर US वाइस प्रेसिडेंट रहते हुए बेटे को विदेशी व्यापार में लाभ पहुंचाने का आरोप है। बाइडेन 2009 से 2017 तक अमेरिका के उप-राष्ट्रपति रहे थे।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
7 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
8 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
9 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
10 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
10 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
14 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
17 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
20 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
20 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines