American Agency Alert Khalistani Terrorist Nijjar Murder: खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच एक नया खुलासा हुआ है। अमरीकी न्यूज पोर्टल इंटरसेप्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अमरीकी खुफिया एजेंसी एफबीआई खालिस्तानियों के साथ संपर्क में थी। एजेंसी ने कई खालिस्तानियों को बताया कि उनकी जान को खतरा हो सकता है। हालांकि एजेंसियों ने खतरे का सोर्स नहीं बताया था।
खतरा किससे है यह नहीं बताया
बता दें कि निज्जर खालिस्तानी आतंकी संगठन टाइगर फोर्स का आतंकी था जिसे भारतीय जांच एजेंसी एनआईए ने बैन कर रखा है। अमरीकी सिख काॅक्स कमेटी के संचालक प्रीतपाल सिंह ने न्यूज पोर्टल इंटरसेप्ट को बताया कि कैलिफोर्निया के कई लोगों के पास एफबीआई का फोन आया था कि निज्जर की हत्या हो गई है। उन्होंने बताया कि एफबीआई के दो स्पेशल एजेंट्स मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि मेरी जान को खतरा है लेकिन किससे खतरा है यह नहीं बताया।
पर्दे के पीछे से सहयोग कर रहे सहयोगी देश
प्रीतपाल सिंह के अलावा दो अन्य सिखों ने बताया कि उनके पास एफबीआई एजेंट्स आए थे। अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि वह निज्जर की हत्या की जांच में कनाडा की मदद कर रहे हैं। फिलहाल इन बातों से यही लगता है कि कनाडाई पीएम के इस आरोप के पीछे फाइव आइज अलायंस के देश भी शामिल थे जो पीछे से कनाडा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
कनाडा में तैनात अमरीकी राजदूत डेविड कोहेन दावा किया कि फाइव आइज अलायंस की जानकारी के आधार पर ही कनाडा ने भारत पर निज्जर की हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने कनाडाई राजनयिकों को देश से निकाल दिया बल्कि उनकी वीजा सेवाएं भी सस्पेंड कर दी है।
संबंधित खबरें
ना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
12 mins agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
3 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
3 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
3 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
3 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
12 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
14 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
16 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
19 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines