हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमेरिका में जारी रहेगा शटडाउन, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में क्यों छिड़ा विवाद?

US Shutdown: अमेरिका में सरकारी शटडाउन छठे दिन भी जारी है. अब इसके समाप्त होने के आसार भी नहीं नजर आ रहे हैं. इसका कारण रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के बीच गतिरोध बताया जा रहा है.

विज्ञापन

US Shutdown: अमेरिका में सरकारी शटडाउन लगातार छठे दिन भी जारी है. फंडिंग बिल को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक नेताओं के बीच अब तक कोई समझौता नहीं हो सका है. दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर गतिरोध के लिए जिम्मेदार ठहरा रही हैं, जबकि लाखों सरकारी कर्मचारी वेतन के बिना घर पर बैठे हैं. इसका प्रभाव सरकारी काम पर सीधा-सीधा दिखेगा. ट्रंप सरकार का मानना है कि शटडाउन के दौरान सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने से स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है.

डेमोक्रेट्स पर क्यों भड़के ट्रंप?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संवादाताओं से बात की. इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि संघीय कर्मचारियों को कब हटाया जाएगा क्योंकि उन्होंने धमकी दी है. इस पर ट्रंप ने डेमोक्रेट्स की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि ये लोग बहुत से लोगों की नौकरियों को पहुंचा सकते हैं. वहीं, उन्होंने किस विभाग के लोगों की नौकरी जा सकती है, इस पर कोई जवाब नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें-‘वो पागल, बदतमीज, उपद्रवी है’, डोनाल्ड ट्रंप ने किसके लिए कही की ये बात?

विज्ञापन

दोनों पार्टियों की टकरार अमेरिकी र्थव्यवस्था को बना रही कमजोर

अमेरिका में पिछले 6 दिनों से शटडाउन की स्थिति बनी हुई है. इसके और बढ़ने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है क्योंकि संसद में दोनों सदन सीनेट और प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्ट और डेमोक्रेट्स के बीच सहमति नहीं बन रही है. डेमोक्रेट्स की मांग है कि पार्टी हेल्थ इंश्योरेंस सब्सिडी को जारी रखें वहीं ट्रंप मौजूदा खर्च के स्तर बनाए रखने के प्रयास कर रही है.

दरअसल, इसमें ट्रंप का मानना है कि नौकरियों और परियोजनाओं का बढ़ता खतरा डेमोक्रेट्स को झुका सकता है. पार्टियों के राजनीतिक तलखी से अमेरिका की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. इससे मंदी और महंगाई का भी रिस्क बढ़ता है.

विज्ञापन

डेमोक्रेट्स क्या चाहते हैं?

डेमोक्रेट्स के नेताओं की मांग साफ है. उनके नेता हकीम जेफ्रीज कहते हैं कि पिछले सोमवार से रिपब्लिकन नेताओं के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है. यह राष्ट्रपति का कायरान व्यवहार है. सदन के स्पीकर का मानना है कि अमेरिका की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है. अन्य डेमोक्रेट नेता का कहना है कि अगर स्वास्थ्य बीमा को खत्म किया जाता है तो लाखों अमेरिकी लोगों के इलाज करवाना महंगा हो जाएगा. इनका आरोप है कि ट्रंप स्वीकृत वित्तपोषण को रोक रहे हैं. अगर इस तरह चलता रहा तो अमेरिका में लंबे समय तक शटडाउन होगा.

ये भी पढ़ें-टैरिफ पर ट्रंप का एक और ऐलान, अब ट्रकों पर लगाया 25% टैक्स, कब से होगा लागू?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola