US India News: अमेरिका ने इस हफ्ते की शुरुआत में अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे भारतीयों से भरा एक प्लेन वापस दिल्ली भेजा है। अमेरिकी गृह विभाग के मुताबिक इन भारतीयों के पास अमेरिका में रहने का कोई कानूनी आधार नहीं था और इसलिए चार्टर फ्लाइट के जरिए उन्हें 22 अक्टूबर को भारत वापस भेजा गया।
ये भी पढ़ेंः Video: ईरान पर हमले के बाद क्या करेगा अमेरिका? Sanjeev Trivedi से समझिए
भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक अमेरिका के साथ माइग्रेशन के मुद्दे पर द्विपक्षीय सहयोग के चलते ऐसा हुआ है। अमेरिकी गृह विभाग के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने कहा कि मानव तस्करी और अनियमित प्रवासियों को रोकने और कम करने के लिए भारत जैसे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करता रहेगा। हालांकि ने वापस भेजे गए भारतीयों के बारे में कोई डिटेल्स साझा नहीं की है कि वे भारत में कहां के रहने वाले हैं।
145 देशों के 1.60 लाख लोगों को वापस भेजा
अमेरिका ने कहा है कि उसने जून 2024 के बाद 145 देशों में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों को वापस भेजा है। और इन लोगों को वापस भेजने के लिए 495 फ्लाइट्स का संचालन किया गया है। इन देशों में भारत भी शामिल है। भारत सरकार ने संसद को बताया था कि 2023 में 96,917 भारतीयों को अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के तौर पर पकड़ा है। भारत सरकार ने यह जानकारी अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन द्वारा प्रकाशित डाटा के आधार पर दिया था।
भारत और अमेरिका के बीच सालाना तौर पर सुरक्षित और कानूनी माइग्रेशन सुरक्षित करने के लिए बातचीत होती है। दोनों देश उच्चायुक्त के स्तर पर इस संबंध में बात करते हैं।
संबंधित खबरें
US के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 hr agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
13 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
15 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
19 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
21 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
23 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines