America President Election 2024: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप हर समय सुर्खियों में बने रहते हैं। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर हमले की साजिश नाकाम कर दी गई है। उनकी रिवरसाइड काउंटी शेरिफ में रविवार को रैली थी। ऐसे में रैली के बाहर एक युवक को बंदूक, गोला-बारूद और फर्जी पासपोर्ट के साथ अरेस्ट किया है। युवक अपनी गाड़ी के अंदर बैठा था। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल उससे ट्रंप की रैली के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि पिछले दो महीनों में दो बार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास किए गए हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की सजगता के चलते यह साजिश कामयाब नहीं हो पाई है। इससे पहले सितंबर में ट्रंप के घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। वहीं जुलाई में एक रैली के दौरान ट्रंप के कान के पास गोली लगी थी। कोचेला में रैली से पहले अरेस्ट हुए शख्स स्वयं को पत्रकार बता रहा है लेकिन बतौर पत्रकार वह स्वयं का आइडेंटिटी कार्ड भी पेश नहीं कर पाया।
बिना नंबर की एसयूवी से आया था आरोपी
सुरक्षा बलों की मानें तो अरेस्ट किया गया युवक लास वेगास का रहने वाला है। वह काले रंग की बिना नंबर वाली एसयूवी के साथ आया था। उसकी गाड़ी में सामान बिखरा पड़ा था। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को हथियार, गोला-बारूद के अलावा अलग-अलग नामों के पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक चीजें मिली।
ये भी पढ़ेंः स्पेन में मिलीं 500 साल पुरानी हड्डियां किसकी? DNA टेस्टिंग और 20 साल की रिसर्च से उठा इस रहस्य से पर्दा
पुलिस ने आरोपी को छोड़ा
वहीं इस मामले में पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि इस घटना से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप या उनकी रैली पर कोई असर नहीं हुआ। गिरफ्तारी के समय ट्रंप रैली में नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि उसे बरी कर दिया गया था क्योंकि उसे 2 जनवरी 2025 को कोर्ट में पेश होना है। मामले में पुलिस ने कहा कि हम जानते हैं कि हमने कुछ बुुरा होने से रोका है।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान के हाल-बेहाल: वैक्सीन की कमी से गई 100 बच्चों की जान, शिया-सुन्नी विवाद में 16 की हत्या
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
5 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
6 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
7 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
8 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
8 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
12 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
15 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
18 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
18 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines