Donald Trump 41 Countries US Travel ban: अमेरिका के राष्ट्रपति की गद्दी संभालने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप लगातार कई बड़े फैसले ले रहे हैं। वहीं अब ट्रंप जल्द ही एक दो नहीं बल्कि 41 देशों को झटका देने वाले हैं। ट्रंप जल्द ही कई देशों में नया ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इस लिस्ट में 41 देशों का नाम शामिल है।
पहली लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एक नया आदेश पास करने वाले हैं, जिसके तहत पाकिस्तान समेत 41 देशों पर ट्रैवल बैन लगाया जाएगा। इसी कड़ी में 10 देशों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, कूबा और उत्तर कोरिया जैसे कई देश शामिल हैं। इन देशों का वीजा पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- ताबड़तोड़ फायरिंग, 51 की मौत, 89 घायल! पढ़ें आज से 6 साल पहले हुए नरसंहार की कहानी
दूसरी लिस्ट
खबरों की मानें तो दूसरी लिस्ट में 5 देशों के नाम शामिल होंगे, जिनका वीजा आंशिक रूप से सस्पेंड किया जाएगा। इस फेहरिस्त में इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान का नाम देखने को मिलेगा। पर्टयक और छात्र वीजा के साथ-साथ अप्रवासी वीजा पर इसका असर पड़ सकता है।
तीसरी लिस्ट
अमेरिका में ट्रैवल बैन की तीसरी लिस्ट में पाकिस्तान और भूटान समेत 26 देश शामिल होंगे। इन देशों के नागरिकों का वीजा भी आंशिक रूप से बैन किया जाएगा। अगर इन देशों की सरकारें 60 दिन के अंदर वीजा की सभी कमियों को दूर नहीं करेंगी तो वीजा सस्पेंड कर दिया जाएगा।
ट्रंप प्रशासन से लेनी होगी मंजूरी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत पूरा ट्रंप प्रशासन इस नए ट्रैवल बैन को मंजूरी देगा, जिसके बाद इसे अमेरिका में लागू किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी 7 मुस्लिम देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था।
यह भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स को लेकर बड़ी खबर, स्पेसएक्स-नासा का रॉकेट लॉन्च, जानें कब लौटेंगी एस्ट्रोनॉट?
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
1 hr agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
3 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
5 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
8 hrs agoLIVE: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, 14 गाड़ियां डैमेज
9 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
18 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
20 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines