US Tarrif: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ‘उनका प्रशासन दक्षिण कोरिया और जापान से आयात पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाएगा, जो अब 1 अगस्त से लागू होगा। इसमें अलग-अलग देशों के लिए टैरिफ की दरें अलग-अलग होंगी, जिसमें जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और कजाकिस्तान के लिए 25 फीसदी की जानकारी दी गई।
1 अगस्त से लागू होगा नया टैरिफ
डोनाल्ट ट्रंप ने पहले टैरिफ लागू करने की तारीख 9 जुलाई तय की थी। हालांकि, अब इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब नई दरें 1 अगस्त से लागू की जाएंगी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ‘ऐसा इसीलिए किया गया है ताकि अमेरिका के लिए बढ़िया से बढ़िया डील सुनिश्चित की जा सके।’ बता दें कि अभी सिर्फ 2 देश- वियतनाम और ब्रिटेन के साथ अमेरिका का व्यापारिक करार हो पाया है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप के लिए पाकिस्तान के बाद एक और देश ने मांगा नोबल पुरस्कार, नेतन्याहू ने की ये अपील
किस देश में कितना टैरिफ?
जानकारी के मुताबिक, म्यांमार और लाओस में 40 फीसदी, कंबोडिया में 36 फीसदी बांग्लादेश और सर्बिया में 35 फीसदी, इंडोनेशिया में 32 फीसदी, बोस्निया और हर्जेगोविना और दक्षिण अफ्रीका में 30 फीसदी, ट्यूनीशिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और जापान में 25 फीसदी, थाईलैंड में 36 फीसदी लगाने रा ऐलान किया गया है।
आगे की बढ़ सकती है तारीख?
डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वे अमेरिकी टैरिफ के लिए 1 अगस्त की समयसीमा पर अडिग हैं? इस सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘मैं कहूंगा कि दृढ़ हूं, लेकिन 100 प्रतिशत दृढ़ नहीं। अगर वे फोन करता है और कहता है कि हम कुछ अलग तरीके से करना चाहते हैं, तो हम इसके लिए भी तैयार हैं।’ यानी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ बदलाव होने की स्थिति में यह डेडलाइन भी बढ़ाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर चीन का पलटवार, ब्रिक्स देशों पर टैरिफ बढ़ाने की दी थी चेतावनी
संबंधित खबरें
'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
46 mins agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
1 hr agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
4 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
4 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
4 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
12 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
15 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
17 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines