America New Orleans News : अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नए साल के जश्न में बड़ी वारदात हुई। ड्राइवर ने भीड़ पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया और फिर लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिली है कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी ड्राइवर पर गोलियां चलाई थीं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह घटना यूएस के न्यू आर्लियंस शहर में स्थित कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट के चौराहे पर घटी, जहां लोग बुधवार को नए साल का जश्न मना रहे थे। इस दौरान अचानक से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और जश्न मना रही भीड़ को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे इधर से उधर भागने लगे।
यह भी पढ़ें : Plane Crash में भारतीय मूल के डॉक्टर समेत 2 की मौत, युवक के पिता ने सुनाई आपबीती
कार से उतरकर ड्राइवर ने गोलियां भी चलाईं
इसके बाद ड्राइवर ट्रक से बाहर उतरा और लोगों पर गोली चलाने लगा। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और ड्राइवर पर फायरिंग की। इस हादसे में 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना में घायल 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Black Moon: आज दिखेगा दुर्लभ चांद! जानें भारत में कब-कहां और कैसे देख सकेंगे लोग?
मातम में बदला नए साल का जश्न
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बॉर्बन स्ट्रीट को बंद कर दिया है और इमरजेंसी कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसे लेकर घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने भी ड्राइवर पर फायरिंग की। इस वारदात के बाद नए साल के जश्न का माहौल मातम में बदल गया है।
न्यू आर्लियंस की घटना पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को न्यू आर्लियंस में भीड़ पर हुए घातक ट्रक हमले को अवैध आव्रजन से जोड़ा है- जो मुद्दा उनकी चुनावी जीत के केंद्र में था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि जब मैंने कहा कि हमारे देश में आने वाले अपराधी हमारे देश में मौजूद अपराधियों से कहीं ज्यादा बुरे हैं तो यह सच निकला। पुलिस ने हमलावर की राष्ट्रीयता या पहचान का संकेत नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
7 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines