US Advertisement Against India: अमेरिका की ट्रंप सरकार के लेबर डिपार्टमेंट ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें H-1B वीजा के ‘दुरुपयोग’ को लेकर भारत को हाईलाइट किया गया है. भारत को वीजा सर्विस का सबसे ज्यादा और सबसे बड़ा फायदा उठाने वाला बताया गया है. विज्ञापन एक प्रकार का सोशल मीडिया कैंपेन हैं, जिसके जरिए आरोप लगाया गया है कि कंपनियों ने H-1B वीजा प्रोग्राम का दुरुपयोग किया. विदेशियों खासकर भारतीयों ने अमेरिकियों की नौकरियां छीनी हैं.
कंपनियों को ठहराया जिम्मेदार और जवाबदेह
डिपार्टमेंट ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर विज्ञापन को पोस्ट किया है, जिसे कैप्शन दिया गया है कि अमेरिका के युवाओं से सपना छीन लिया गया है, क्योंकि H-1B वीजा के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग के कारण उनकी नौकरियां विदेशी कर्मचारियों द्वारा छीन ली गई हैं. कंपनियों को उनके दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार और जवाबदेह ठहरा रहे हैं. अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और सेक्रेटरी लोरी शावेज-डेरेमर की मदद से अमेरिकियों के सपने को वापस पाने का प्रयास कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के नए नियम से हजारों भारतीयों की नौकरी पर पड़ेगा असर, आज से हो गया है लागू
सितंबर 2025 में बनाए गए थे नए वीजा नियम
बता दें कि अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट ने ‘प्रोजेक्ट फायरवॉल’ नाम से एक पहल की थी, जिसके तहत एक कैंपेन लॉन्च किया गया है. ट्रंप सरकार ने सितंबर 2025 में H1B वीजा को लेकर कुछ नए नियम बनाकर लागू किए थे, जिनका मकसद देश की IT कंपनियों को कम सैलरी लेने वाले H1B होल्डर्स को हायर करने से रोकना और नौकरियों के लिए अमेरिका के प्रोफेशनल्स को हायर करने के लिए प्रोत्साहित करना था, ताकि अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी कामयाब हो सके.
यह भी पढ़ें: ट्रंप का चीन के लिए बड़ा ऐलान, घटाया 10% टैरिफ, बोले- व्यापार समझौता हुआ है, जल्द करेंगे साइन
51 सेकंड के वीडियो में 1950 का अमेरिका
लेबर डिपार्टमेंट की ओर से जारी 51 सेकंड के वीडियो में 1950 का अमेरिका दिखाया गया है, जिसमें घर, फैक्ट्रियां और खुशहाल हंसते-खेलते परिवार दिखाए गए हैं. उस अमेरिका की तुलना आज के अमेरिका से की गई है. वीडियो में दावा किया गया है कि अमेरिका का H1B वीजा 72 प्रतिशत भारतीयों को मिलता है. अमेरिका के वीजा का बाहरी लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जिस वजह से अमेरिका के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे ट्रंप सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
58 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines