America Internet Down : अमेरिका में अचानक से लोगों के मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया। उनके मोबाइल फोन से नेटवर्क गायब हो गया, जिससे उपभोक्ताओं को बात करने समेत कई समस्याएं हो रही हैं। इसे लेकर नेटवर्क कंपनी ने कहा कि नेटवर्किंग सेवा को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। समस्या का कब तक समाधान हो पाएगा, इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
यूएस के कई जगहों पर गुरुवार को इंटरनेट सेवा ठप है। इसकी वजह से ग्राहक किसी से बात नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षण वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने गूगल और एप्पल समेत अन्य ऑनलाइन सर्विस पर भी समस्याएं दर्ज कराईं। यह समस्याएं पूरे अमेरिका में हैं, जबकि पूर्वी और मध्य राज्यों से अधिक शिकायतें आई हैं।
यह भी पढ़ें : छुट्टियां मनाने जा रहे हैं अमेरिका तो पढ़ लीजिए यह रिपोर्ट, ये हैं USA के 10 सबसे असुरक्षित शहर
फोन करने पर दिख रहा SOS
सबसे पहले लोगों को फोन कॉल की करने में समस्या आई। इसके बाद उन्होंने टेक्स्ट मैसेज करने की कोशिश की तो वो भी नहीं गया। जब लोग फोन कर रहे थे तो उसमें SOS दिखा रहा था, जोकि नेटवर्क डाउन होने पर दिखाई देता है। यहां तक कि हेल्पलाइन नंबर 911 भी काम नहीं कर रहा था। इस पर इमरजेंसी सर्विस ने जनता से कहा कि 911 पर न तो मोबाइल से कॉल करें और न ही लैंडलाइन से। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : America News: टेक्सास के सुप्रीम कोर्ट ने अबॉर्शन कराने पर लगाई अस्थायी रोक, निचली अदालत के फैसले को पलटा
वाईफाई कॉलिंग कर सकते हैं लोग
एटीएंडटी ने सुझाव दिया कि लोग वाईफाई कॉलिंग कर सकते हैं। ये वाईफाई कॉलिंग कैसे होगी, इसे लेकर एटीएंडटी की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। एक्स (पहले ट्विटर) के यूजर्स ने भी एटीएंडटी को मैसेज कर सेवा बहाल करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : अमेरिका के ओलंपियन मुक्केबाज को कोर्ट ने क्यों दी ‘डबल उम्रकैद’ की सजा?
सेवा बहाल करने की जारी है कोशिश
एटीएंडटी ने कहा कि हमारी कंपनी सेवा बहाल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन नेटवर्क कबतक वापस आएगा, इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वहीं, अन्य नेटवर्क कंपनी Verizon और T-Mobile के ग्राहकों ने भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कंपनियों का कहना है कि उनका नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि एटीएंडटी ग्राहकों द्वारा Verizon और T-Mobile के नेटवर्क पर कॉल से यह समस्या आई है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी बड़ी जीत, दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत
33 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines