Chicago Birds Died Due To Glass Buildings: अमेरिका के शिकागो में एक दिन में 1000 पक्षियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वे शीतकालीन प्रवास के लिए मैदानी एरिया दक्षिण अमेरिका में चले गए थे, लेकिन वहां से उत्तरी अमेरिका लौटते समय शिकागो के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर मैककॉर्मिक प्लेस के पास डेढ़ मील के दायरे में यह पक्षी मरे मिले। इन्हें लोगों ने अस्पताल तक पहुंचाया है, जिनके मारे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन पक्षियों के मरने की वजह उनका बिल्डिंग से टकराकर नीचे गिरना बताया जा रहा है।
करीब डेढ़ मिलियन पक्षी इधर-उधर आवाजाही करते
शिकागो बर्ड कोलिजन मॉनिटर्स के निदेशक एनेट प्रिंस ने बताया कि बिल्डिंग के आस-पास पक्षी जमीन पर गिरे मिले। इसमें मृत और घायल दोनों तरह के पक्षी शामिल हैं। करीब 1.5 मिलियन पक्षी इधर से उधर आवाजाही कर रहे थे। इनमें से टेनेसी वॉरब्लर्स, हर्मिट थ्रश, अमेरिकन वुडकॉक और अन्य प्रकार के सोंगबर्ड्स के शव बरामद हुए। वेस्टर्न ओन्टारियो यूनिवर्सिटी में पक्षियों के खिड़की टकराकर मरने के विषय पर शोध करने वाले ब्रेंडन सैमुअल्स ने कहा कि खिड़की से टकराने वाला हर पक्षी नहीं मरता।
हर साल एक अरब पक्षी शीशों से टकराकर मर जाते
सैमुअल्स ने कहा कि हम अक्सर पक्षियों को कांच से टकराते हुए देखते हैं। इसके बाद वे कुछ दूरी तक उड़ते रहते हैं, फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं और कुछ घंटों तक भी जीवित नहीं रह पाते। ज्यादातर मौतें पतझड़ और बारिश के मौसम में होती हैं। प्रतिकूल हवा, बारिश और कोहरे जैसी मौसमी परिस्थतियां इसका कारण हो सकती हैं। अमेरिकन बर्ड कंजरवेंसी के ब्रायन लेन्ज़ ने कहा कि कांच वाली खिड़कियों से टकराकर हर साल एक अरब पक्षी मर जाते हैं, क्योंकि शीशे में उन्हें अपनी परछाई नजर आती।
इमारतों की आधी लाइटों को बंद करके रोक सकते मौतें
सैमुअल्स के अनुसार, शीशे में जब पक्षियों को अपनी परछाई नजर आती है तो वे अचानक खुद को देखकर घबरा जाते हैं और नीचे गिर जाते हैं। वे इतने नाजुक होते हैं कि संभल नहीं पाते। कुछ पक्षी घायल हो जाते हैं, कुछ मौके पर ही दम तोड़ देते हैं। ऐसे में इमारतों की लाइटें बंद करना पक्षियों की मौतों को कम करने का एक तरीका है। शिकागो में पक्षियों की मौत पर 2021 में किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि बड़ी इमारतों में आधी लाइटें बंद करने से पक्षियों के टकराव को 6 से 11 गुना कम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
3 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
4 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
7 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
8 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
9 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
16 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
18 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
23 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines