हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द

न्यूयॉर्क में होने वाली यूएन जनरल मीटिंग से पहले ट्रंप ने बड़ा एक्शन लिया है। बैठक में शामिल होने आ रहे फिलिस्तीन के राष्ट्रपति और अधिकारियों का वीजा रोक दिया गया है। इसके साथ ही पहले से जारी वीजा पर भी एक्शन लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
अमेरिकी ने फिलिस्तीनों के वीजा रद्द किया।

भारत, चीन, जापान समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने के बाद अब अमेरिका की नजर फिलिस्तीन पर आ गई है। अमेरिका ने फिलिस्तीन पर बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिका ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा रद्द कर दिए हैं। जल्द ही न्यूयॉर्क में यूएन जनरल एसेंबली मीटिंग होने वाली है। इसमें आने के लिए अमेरिका ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा देने से इंकार कर दिया है। साथ ही पहले से जारी सभी वीजों को रद्द कर दिया है। अब इंटरनेशनल स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई है कि फिलिस्तीन से यूएन मीटिंग में क्या खतरा हो सकता है। इसके चलते अमेरिका ने फिलिस्तीन के वीजा रद्द कर दिए हैं।

मीटिंग में वर्चुअल जुडेंगे

हाल ही में, भारत ने यूएन में फिलिस्तीन को अलग राष्ट्र बनाने के पक्ष में मत दिया था। फिलिस्तीन को करीब 180 देशों का साथ मिला था। न्यूयॉर्क में होने वाली यूएन जनरल एसेंबली मीटिंग में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति मो. अब्बास वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। इसके लिए उन्हें अनुमति दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: फिलिस्तीन बनेगा स्वंतत्र देश, UN में भारत ने पक्ष में दिया वोट, इतने देशों ने इजरायल को दिया झटका

विज्ञापन

यूएन की मीटिंग में अमेरिका का क्या काम?

बता दें कि UN से जुड़े काम के लिए अमेरिका को सामान्यतः Visa देना होता है, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वह रोक सकता है। इसी तरह 1988 में भी अमेरिका ने Yasser Arafat को Visa नहीं दिया था, जिसके बाद Geneva में UNGA की Special Session बुलानी पड़ी थी ताकि Arafat भाग ले सकें।

यह भी पढ़ें: क्या रद्द होंगे 5.50 करोड़ वीजा? अमेरिका ने क्यों शुरू किया रिव्यू, भारत पर क्या पड़ेगा असर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola