Missing Plane: अलास्का के नोम शहर की ओर जा रही एक यात्री विमान अचानक रडार से गायब हो गई। उड़ान के 39 मिनट बाद ही इसका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। विमान में कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें एक पायलट भी शामिल था। जब विमान का संपर्क टूटा, तो मौसम भी खराब था, जिससे चिंता और बढ़ गई। खोज और बचाव दल तुरंत सक्रिय हो गए, लेकिन खराब मौसम के कारण हवाई तलाश को रोकना पड़ा। कोस्ट गार्ड और स्थानीय बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक विमान का कोई पता नहीं चल सका है।
अचानक लापता हुआ विमान
अलास्का के नोम शहर की ओर जा रहा एक विमान गुरुवार देर दोपहर अचानक लापता हो गया। यह विमान बेरिंग एयर फ्लाइट थी, जिसमें कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें एक पायलट भी शामिल था। फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:37 बजे उनालकलीट से उड़ान भरी थी और 39 मिनट बाद इसका रडार से संपर्क टूट गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार के अनुसार, यह विमान सेसना 208बी ग्रैंड कारवां मॉडल का था। अलास्का के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने पुष्टि की है कि लापता विमान की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
खोज में जुटे स्थानीय लोग और प्रशासन
नोम और व्हाइट माउंटेन के स्थानीय लोग भी खोज अभियान में मदद कर रहे हैं। हालांकि, नोम वॉलंटियर डिपार्टमेंट ने खराब मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते आम नागरिकों से निजी खोज अभियान न चलाने की अपील की है। जमीन पर सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन खराब मौसम के कारण हवाई खोज को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। घने कोहरे के कारण एयर सर्च में कठिनाइयां आ रही हैं। इस बीच अमेरिकी कोस्ट गार्ड भी लापता विमान का सुराग ढूंढने के लिए क्षेत्र को स्कैन कर रहा है।
बचाव दल पूरी तरह सतर्क
नोम फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, जमीनी खोज दल ने नोम से टॉपकॉक तक का क्षेत्र छान मारा है, लेकिन अब तक विमान का कोई पता नहीं चला है। राहत और बचाव टीम पूरी तरह से सतर्क है और जैसे ही मौसम में सुधार होगा, हवाई खोज अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। इस घटना से इलाके में चिंता बढ़ गई है, और परिजन अपनों की सलामती को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन ने लोगों से संयम रखने और किसी भी नई जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 hr agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
2 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
5 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
6 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
9 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
17 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines