Airline Corporate Jets Target With Fake GPS Signals: फर्जी जीपीएस सिग्नल के जरिए पिछले 15 दिनों में करीब 20 एयरक्राफ्ट्स को भटकाने का मामला सामने आया है। मामला ईरानी एयरस्पेस से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, ईरान के ऊपर से उड़ान भरने वाले कम से कम 20 एयरलाइन और कॉरपोरेट जेटों को नकली जीपीएस सिग्नलों से निशाना बनाया गया।
जांच में सामने आया है कि एयरक्राफ्ट्स के नेविगेशन सिस्टम में घुसपैठ करने के लिए फर्जी सिग्नल जमीन से भेजे गए थे। ये फर्जी सिग्नल इतने सटीक थे कि एयरक्राफ्ट्स अपने रास्ते से भटक गए। विमानों के भटकने और नेविगेशन सिस्टम के फेल होने के बाद पायलेट्स को लैंड करने के लिए ATC (एयर ट्राफिक कंट्रोल) से मदद लेनी पड़ी।
बताया गया कि विमानों के जीपीएस सिग्नल से छेड़छाड़ का ये नया मामला नहीं है, ये करीब 10 साल पुरानी समस्या है, लेकिन ये पहली बार था कि यात्रियों के विमान को फर्जी जीपीएस सिस्टम के जरिए टार्गेट किया गया। अमेरिकी रेडियो तकनीकी आयोग का कहना है कि फर्जी जीपीएस सिग्नल वास्तविक सैटेलाइट सिग्नल को प्रभावित करता है, जिससे जीपीएस रिसीवर गलत स्थिति और समय बताता है।
फ्लाइट डेटा साइट चलाने वाले ग्रुप ऑप्स ने दी ये जानकारी
फ्लाइट डेटा साइट चलाने वाले ऑप्स ग्रुप के अनुसार, जीपीएस स्पूफिंग के 20 मामलों में से अधिकांश ईरान के हवाई क्षेत्र में वायुमार्ग UM688 पर थे।
जानकारी के मुताबिक, फर्जी जीपीएस सिग्नल से टार्गेट किए गए विमान बोइंग 777, 737 और 747 थे। 777 को तो अपने रास्ते से इतना भटका दिया गया था कि चालक दल को बगदाद एटीसी से पूछने के लिए मजबूर होना पड़ा।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
3 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
9 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
16 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
19 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines