इटली के एक गांव में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया कर रही है. इटली के पगलियारा देई मारसी गांव में 30 साल बाद किसी इंसान के बच्चे की किलकारी सुनाई दी है, जिसे सभी चमत्कार मान रहे हैं. इस गांव में ज्यादातर बिल्लियां नजर आती हैं, लेकिन अब 30 साल बाद नन्ही परी के आने से पूरा गांव खुशी से झूम रहा है. बच्ची के माता-पिता ने उसका नाम लारा रखा है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने लारा के जन्मदिन के मौके पर जन्मे लाखों बच्चों को बेबी बोनस देने का ऐलान किया है.
ये भी पढ़ें: जॉर्जिया मेलोनी की खूबसूरती के कायल हुए डोनाल्ड ट्रंप और एर्दोगन, इटली PM का रिएक्शन हुआ वायरल
गांव में सिर्फ बिल्लियां दिखती थीं
लारा के जन्म के बाद गांव की आबादी करीब 20 हो गई है. लारा के बपतिस्मा समारोह में पूरा गांव साथ था. दरअसल इटली में जन्मदर लगातार कम हो रहा है. यूरोप में सबसे कम बर्थ रेट इटली का ही है. पगलियारा गांव भी इसी का उदाहरण है. पहाड़ों में बसे इस छोटे से गांव में इंसानों की आबादी धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है. लोग शहरों में बस गए, गांव में इंसानों से ज्यादा बिल्लियां नजर आती हैं. पिछले 30 साल से इस गांव में किसी बच्चे का जन्म नहीं हुआ था, लेकिन अब जो तस्वीर आई वो काफी राहत देने वाली है.
जन्म दर कम होने की वजह क्या है?
इटली में महिलाएं बच्चों को जन्म देने से कतरा रही हैं और इसकी वजह है काम छोड़ने की मजबूरी. इटली में महिला और पुरुष दोनों मिलकर घर चलाते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं को ना चाहते हुए भी काम छोड़ना पड़ता है. अगर दोनों में से कोई भी एक ना कमाए तो घर की आर्थिक हालत खराब होने लगती है. यही वजह है कि 2024 में इटली का बर्थ रेट 1.4 तक कम हो गया.
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
7 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
7 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
10 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
12 hrs agoLIVE: संघर्ष में हम सभी साथ हैं, प्रदर्शन जारी रहेगा- राहुल गांधी
12 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
19 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
22 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines