Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की जंग चल रही है और अगर मुझे इसे सुलझाना है तो यह मेरे लिए काफी आसान है. इस युद्ध को रुकवाकर 9वां युद्ध रुकवाऊंगा. अमेरिका को महाशक्ति बनाना है, लेकिन दुनिया में चल रहे युद्धों को भी रुकवाना है, क्योंकि मुझे लोगों को मारना पसंद नहीं है, इसलिए कोशिश रहती कि किसी भी युद्ध को न होने दूं. यह कहना है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का, जिन्होंने एक बार फिर 8 युद्ध रुकवाने का दावा दोहराया.
8 युद्ध सुलझाए अब 9वां भी रुकवाऊंगा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं. रवांडा और कांगो जाइए, आज अलग ही माहौल देखने को मिलेगा. भारत और पाकिस्तान की जंग रुकवाई है, दुनिया में चल रहे उन सभी युद्धों को रुकवाया, जिनमें बेगुनाह लोग मारे जा रहे थे. मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, लेकिन जिसे मिला उसने भी बहुत अच्छा नेक काम किया है. मुझे बस इस बात की खुशी है कि मैंने करोड़ों लोगों की जान बचाई. आज तक अमेरिका का ऐसा कोई राष्ट्रपति नहीं रहा, जिसने एक भी युद्ध सुलझाया हो.
यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें नहीं दूंगा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की के साथ बैठक अच्छी रही, लेकिन यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें नहीं दूंगा. रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हंगरी में मुलाकात होनी है, अगर वे युद्ध रोकने के लिए नहीं माने, तब यूक्रेन को मिसाइलें दे दूंगा. रूस और यूक्रेन की जंग रुकवाने का एक और प्रयास करुंगा. पुतिन से फोन पर बातचीत हुई और उन्होंने शांति समझौते के लिए सहमति जताई. जेलेंस्की से मुलाकात हुई, वे भी जंग रोकने को तैयार हैं, बस कुछ दिक्कतें दूर करनी हैं, फिर सब ठीक हो जाएगा.
दुनिया के बड़े देशों में से एक होने के नाते दायित्व भी बनता है कि मैं छोटे देशों के मुद्दे सुलझाने में मदद करुं.
संबंधित खबरें
LIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
4 mins agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
7 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
9 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
14 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
15 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
17 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
19 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
21 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
21 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines