Afghanistan Floods : अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। देश का उत्तरी हिस्सा इससे बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। एक ही दिन में 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने कहा कि भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण बाढ़ आ गई थी। इसकी वजह से बाघलान प्रांत में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों की संख्या में घर तबाह हो गए हैं।
IOM ने एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स लीड में कहा कि अकेले बघलानी जदीद जिले में 1500 से ज्यादा घर नष्ट हो गए और 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। बता दें कि शुक्रवार की रात को तालिबान सरकार के अधिकारियों ने 62 लोगों की मौत होने की बात कही थी। वहीं, शनिवार को सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि बाढ़ के चलते हमारे सैकड़ों नागरिकों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इमरजेंसी अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन भी चल रहा है।
पूरे देश में मची भारी तबाही
अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को हुई बारिश ने उत्तर-पूर्वी बदख्शान प्रांत, सेंट्रल घोर प्रांत और पश्चिमी हेरात प्रांत में भी भारी तबाही मचाई। अफगानिस्तान में तुलनात्मक रूप से सर्दियों का मौसम काफी सूखा रहता है। इसकी वजह से यहां की जमीन के लिए बारिश के पानी को सोखना काफी कठिन हो जाता है। इस वजह से यह देश क्लाइमेट चेंज को लेकर भी काफी संवेदनशील और कमजोर है। चार दशकों से ज्यादा समय तक संघर्ष व युद्ध का सामना करने वाला अफगानिस्तान दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के बाद लंदन में तबाही मचा रहा Zombie Drug
ये भी पढ़ें: Venus के बारे में हैरान कर देने वाले पांच Unique Facts
ये भी पढ़ें: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की साजिश हुई नाकाम
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 hr agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
9 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
11 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
13 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
14 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
14 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
23 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines