हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Afghanistan: काबुल की मस्जिद में बड़ा धमाका, 20 की मौत, 50 घायल

विज्ञापन

काबुल: अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहर और राजधानी काबुल में बड़े धमाके की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, खैर खाना इलाके की मस्जिद में धमाका हुआ है। इस धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने इस बात की पुष्टि की है कि काबुल के पीडी 17 में आज एक विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा, सुरक्षा बल इलाके में पहुंच गए हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने रॉयटर्स को बताया कि उत्तरी काबुल के पड़ोस में विस्फोट की आवाज सुनी गई, जिससे पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तालिबान के खुफिया अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि काबुल के खैर खाना इलाके में नमाजियों के बीच एक मस्जिद में विस्फोट हुआ।

 

और पढ़िए –पाकिस्तान की सड़क पर विदेशी लड़कियों के साथ शर्मनाक हरकत, बेबस चिल्लाती रहीं, देखें वीडियो

 

सूत्र ने बताया कि मारे गए लोगों में मस्जिद का इमाम भी शामिल है और मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। खुफिया टीमें विस्फोट स्थल पर हैं। तालिबान सरकार के अन्य अधिकारियों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करने के लिए  जवाब नहीं दिया।

 

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें