Pakistan Afghanistan Clash: पाकिस्तान ने 2 दिन पहले अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया था, जिसका मुंहतोड़ जवाब अफगानिस्तान की सेना ने दिया है. बीती रात पाकिस्तान और अफगान सीमा बलों के बीच डुरंड लाइन पर कुराम जिले के गावी क्षेत्र में भीषण टकराव हुआ. खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बॉर्डर पर दोनों सेनाओं के बीच हुई गोलीबारी और झड़प में पाकिस्तान के 58 सैनिक मारे गए, वहीं अफगान सेना ने बॉर्डर पर 25 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा भी कर लिया है.
वहीं पाकिस्तान ने खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में तनाव बढ़ने के बाद अफगानिस्तान से लगती अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की और कड़ा जवाब देने का संकल्प लिया. वहीं तालिबान रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्ता ने फिर से अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने का प्रयास किया तो अफगानिस्तान के सशस्त्र बल देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कड़ी प्रतिक्रिया देंगे.
अफगान सरकार की पहली प्रतिक्रिया
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने काबुल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर ISIS को पनाह दे रहा है, लेकिन अफगानिस्तान ऐसा नहीं कर सकता. उसे अपनी हवाई और जमीनी सीमाओं की रक्षा करने का अधिकार है. पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना बंद कर दे और उन्हें अफगान सरकार के हवाले कर दे. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी केंद्र मौजूद हैं.
पाकिस्तान का टारगेट था TTP चीफ
9-10 अक्टूबर की रात को पाकिस्तान की सेना ने TTP चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाते हुए अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में हमला किया था तो अब जवाब देते हुए अफगानिस्तान की 201 खालिद बिन वालिद आर्मी कोर ने किस्तानी फ्रंटियर कोर्प्स के ठिकानों पर कुराम, बाजौर और नॉर्थ वजीरिस्तान में एक साथ हमला किया है. तोप, मोर्टार से बमबारी की और ड्रोन अटैक किए. वहीं भारतीय खुफिया एजेंसियां दोनों देशों में तनाव पर नजर रख रही हैं.
इन चौकियों को हमला करके कब्जाया
बता दें कि इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान की अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दीर, चित्राल और बलूचिस्तान में बारामचा स्थित चौकियों पर गोलीबारी करके उन्हें तबाह कर दिया और उन पर कब्जा कर लिया. कुनार, नंगरहार, पक्तिका, खोस्त और हेलमंद में भी अफगान और पाक सैनिकों में झड़प हुई है. तालिबान के अधिकारियों ने झड़पों की पुष्टि की है. वहीं पता चला है कि अफगानिस्तान के सैनिकों ने पाक सैनिकों के हथियार छीनकर हमला किया.
पाकिस्तान ने किया था हमले से इनकार
बता दें कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमले से इनकार करते हुए आह्वान किया कि था कि अफगानिस्तान तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों को पनाह न दे, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा. पूर्व अमेरिकी दूत जल्माय खलीलजाद ने भी अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कथित हमलों पर चिंता जताई थी और इस टकराव को पूरी दुनिया के लिए नया खतरा बताया था. उन्होंने कहा था कि सैन्य हमले समाधान नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों को कूटनीति से विवाद को सुलझाना चाहिए.
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
5 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
13 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
13 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
14 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
23 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines