अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप की वजह काबूल और कुनार समेत कई प्रांत में 800 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ऐसे में भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान के लिए मदद भेजी है। भारत ने काबुल के लिए 1000 परिवारों के लिए सहायत के लिए टेंट भेजे हैं। इसके अलावा भारतीय मिशन द्वारा 15 टन खाद्य सामग्री तुरंत काबुल और कुनार की ओर भेजी जा रही है। मंगलवार से सिलसिलेवार तरीके से और राहत सामग्री भेजी जाएगी।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को अफगान विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी से फोन पर बात की है। विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान में जान-माल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की। एस. जयशंकर ने अफगान विदेश मंत्री से कहा कि भारत की तरफ से हरसंभव मदद की जा रही है। आगे भी ये मदद जारी रहेगी। भारत हर तरह से अफगानिस्तान के साथ है। विदेश मंत्री ने कहा कि वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
राहत सामग्री दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचाई
भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि यह सहायता भारतीय वायु सेना के विशेष विमानों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की मदद से काबुल और अन्य क्षेत्रों में पहुंचाई जाएगी। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और रेड क्रॉस जैसे संगठनों की मदद से यह राहत सामग्री दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि ग्रामीण और संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें: ‘अब देर हो गई…’, SCO बैठक के बाद ट्रंप का भारत को लेकर बड़ा बयान
अफगान जनता ने भारत की इस पहल का किया स्वागत
काबुल स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि अफगान जनता ने भारत की इस पहल का तहे दिल से स्वागत किया है। कई स्थानीय संगठनों और नागरिकों ने भारतीय सहयोग की सराहना की और कहा कि भारत ने मुश्किल समय में हमेशा उनका साथ दिया है।
ये भी पढ़ें: प्लेन में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष को बनाया निशाना, GPS किया जाम, रूस पर लगा बड़ा आरोप
भारत है सच्चा विश्वसनीय मित्र
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सहायता देखकर अफगान नागरिकों का यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि भारत उनका सच्चा विश्वसनीय मित्र है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान की मदद जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines