भारत के एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी अदनान अहमद उर्फ हमजा अदनान की पाकिस्तान में मारे जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कराची में अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या की है। लश्कर-ए-तैयबा में अहम स्थान रखने वाला अदनान साल 2016 में पंपोर में हुए सीआरपीएफ के काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में आठ सैनिक शहीद हुए थे और 22 घायल हुए थे।
अदनान का हाथ साल 2015 के ऊधमपुर आतंकी हमले में भी था। इसके अलावा वह पाकिस्तान में नए आतंकी तैयार करता रहा था। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले करवाने में भी उसने अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही उसे पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर के कैंप्स में नए रंगरूटों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी भी दी गई थी।
ये भी पढ़ें: ‘इस दिन संसद भवन पर करूंगा हमला’, खालिस्तानी आतंकी पन्नू की गीदड़भभकी में क्या है ISI कनेक्शन?
बाइक सवार हमलावर आते हैं, गोलियां बरसाकर चले जाते हैं
खास बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है जब भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी पाकिस्तान में मारा गया है। पिछले दो साल में ऐसे कई आतंकी अज्ञात हमलावरों का शिकार हुए हैं। हालांकि, पाकिस्तान इन हत्याओं को लेकर मौन साधे है। उल्लेखनीय है कि इस तरह जान गंवाने वाले लगभग सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।
आतंकियों को मारे जाने के इस सिलसिले की शुरुआत लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की जान लेने की एक असफल कोशिश के बाद हुई थी। इन आतंकियों के मारे जाने में एक जैसा पैटर्न देखने को मिला है। हर मामले में अज्ञात बाइक सवार अपराधी आते हैं और भारत में आतंकवाद फैलाने के आरोपी को मौत की नींद सुला देते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘भारत की जांच का इंतजार’ खालिस्तानी पन्नू मामले में अमेरिका का बड़ा बयान
पाक में अज्ञात हमलावरों का शिकार बने कुछ प्रमुख आतंकी
- 5 दिसंबर को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हंजला अदनान की कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदनान 2015 में ऊधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड था।
- 13 नवंबर को जैश-ए-मोहम्मद के नेता मौलाना रहीमउल्ला तारिक को अज्ञात हमलावरों ने कराची में ढेर किया था। यह हत्या तब हुई थी जब वह एक भारत विरोधी रैली में शामिल होने जा रहा था।
- 9 नवंबर को लश्कर-ए-तैयबा की भर्ती सेल का मुखिया अकरम खान उर्फ गाजी खैबर पख्तूनख्वा के बजौर जिले में मारा गया था। अकरम खान ने पाकिस्तान में कई भारत विरोधी भाषण दिए थे।
- 5 नवंबर को लश्कर के प्रमुख नेता ख्वाजा शाहिद का शव पाक के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाया गया था। वह सुंजुवां में भारतीय सेना के कैंप पर आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था।
- अक्टूबर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी और कथित तौर पर साल 2016 में हुए पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ सियालकोट में अज्ञात हमलावरों का शिकार बना था।
- सितंबर में ढांगरी आतंकी हमले का मास्टर माइंड रियाज अहमद, लश्कर का मौलाना जियाउर्रहमान और लश्कर का ही आतंकी मुफ्ती कैसर फारूकी अज्ञात हमलवरों का शिकार हुआ था।
- अगस्त में जमात-उद-दावा का आतंकी मुल्ला सरदार हुसैन अरैन, मई में खलिस्तान कमांडो फोर्स का नेता परमजीत सिंह पंजावर और मार्च में हिजबुल मुजाहिदीन का बशीर अहमद पीर मारा गया।
- मार्च में ही कुख्यात जिहादी सैयद नूर और जैश-ए-मोहम्मद जहूर इब्राहिम की हत्या हो गई थी। फरवरी में अल-बद्र-मुजाहिदीन के सैयद खालिद रजा की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
4 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
5 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
5 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
6 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
11 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
13 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines