Acid attack on former Pakistan PM Imran advisor: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार मिर्जा शहजाद अकबर पर ब्रिटेन में एसिड से अटैक हुआ। शहजाद ने कहा कि इस हमले में उन्हें कई जगह पर चोटें आईं हैं। वहीं एसिड के छींटे उनकी आंखों में भी लगे हैं। वहीं पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं। उन्हें पिछले साल पीएम पद से हटा दिया गया था। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अकबर ने कहा कि हमलावर ने मुझ पर एसिड का घोल फेंका और भाग गया। मैं न तो डरूंगा और न ही उन लोगों के सामने झुकूंगा जो ऐसा कर रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अपने परिवार के साथ पाकिस्तान से भागने के बाद से उन्हें ब्रिटेन में पिछले कई दिनों से धमकियां मिल रही थी। उन्होंने कहा कि उन पर हुआ एसिड अटैक उन्हीं धमकियों का हिस्सा था जो उन्हें कई दिनों से मिल रही थी। हालांकि अकबर ने इस हमले के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। उधर जांच में जुटी हर्टफोर्डशायर पुलिस ने कहा कि वह फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
पूर्व पीएम इमरान खान के सलाहकार थे अकबर
हालांकि बीबीसी ने सुरक्षा कारणों से अकबर पर हुए हमले की जगह नहीं बताई है। बता दें कि शहजाद अकबर पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के सलाहकार थे। उन्हें संसद ने 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान की विश्व विजेजा टीम के कप्तान रह चुके इमरान खान ने 2016 में राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने अपनी पार्टी पीटीआई के जरिए चुनाव जीता और पाकिस्तान के पीएम बने। हालांकि 2022 में उन्हें देशद्रोह के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी करार दिया उसके बाद से वे जेल में बंद हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
1 hr agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
1 hr ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
1 hr ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
1 hr ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
10 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
13 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
14 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
17 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
19 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines