इस समय दुनिया के कई देशों में भीषण ठंड पर रही है. अमेरिका, यूरोप, एशिया में ठंड ने लोगों के जीवन को भी अस्त-व्यस्त कर दिया है. रूस भी इस समय भीषण ठंड और बर्फबारी की चपेट में है. यहां 60 साल में सबसे ज्यादा बर्फ गिर रही है.
वहीं, आर्कटिक से आई बर्फीली हवाओं ने रूस के शहरों को बर्फ से बुरी तरह से दिया है. राजधानी मॉस्को में भीषण ठंड पड़ रही है और यहां का तापमान -28 डिग्री तक नीचे चला गया है. इस दौरान रूस की एक बड़ी और ऊंची इमारत की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों और वीडियो में ये इमारत कुल्फी की तरह जमी हुई दिखाई दे रही है.
वहीं, रूस के कामचटका में भी भीषण बर्फबारी और ठंड पड़ रही है. यहां पर भी इमारतें और उनके सामने खड़ी कारें बर्फ से ढकी हुई नजर आ रही हैं. कामचटका में इस समय ठंडी हवाओं, पोलर वॉर्टेक्स की कमजोरी और इलाके की भौगोलिक बनावट का असर दिखाई दे रहा है.
बता दें कि कामचटका रूस के सुदूर पूर्व में आर्कटिक सर्कल के बेहद करीब है. यहां आम हालात में भी बहुत ज्यादा सर्दी होती हैं, लेकिन इस बार पहले से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है और उत्तरी ध्रुव की ठंडी हवाएं नीचे की ओर खिसक आई हैं. जिसके कारण भी यहां भीषण ठंड पड़ रही है.
कामचटका एक बेहद खुला क्षेत्र है और ये समुद्र के भी करीब है. कामचटका जैसे खुले और समुद्र के करीब इलाकों में यह ठंडी हवा बिना किसी बड़ी रूकावट के सीधे पहुंच जाती है, जिससे तापमान अचानक बेहद नीचे चला जाता है.
इस दौरान यहां तेज हवाएं चलती हैं. समुद्र से आने वाली नम हवाएं जब माइनस 30 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान से टकराती हैं तो वह जम जाती हैं. इसी वजह से उबलते हुए नूडल्स भी हवा में डालते ही जम जाते हैं.
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 mins agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 hr agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
2 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
12 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
18 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines