ईरान के तेहरान प्रांत के परंद शहर में बुधवार को आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है जिसके बाद आसमान में गहरे काले धुएं का गुबार देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शुरुआती खबरों में दावा किया गया कि इलाके में एक जोरदार धमाका हुआ है. हालांकि ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने बाद में स्पष्ट किया कि यह धुआं नदी के किनारे लगी आग के कारण उठा था. परंद फायर विभाग के अनुसार दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है. इसके अलावा शिराज प्रांत के पहाड़ी इलाके में भी एक धमाके की आवाज सुनी गई है जिसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का खतरा?
यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है. अमेरिका इस क्षेत्र में लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है और उसने अतिरिक्त फाइटर जेट्स, युद्धपोत और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिए हैं. अमेरिकी अधिकारी दावा कर रहे हैं कि आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की संभावना 90 प्रतिशत तक है. व्हाइट हाउस के संकेतों और बढ़ती सैन्य हलचल को देखते हुए यह अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कभी भी एक बड़ा सैन्य संघर्ष छिड़ सकता है. अमेरिकी सेना के दर्जनों एफ-22 और एफ-35 विमान इस इलाके की ओर कूच कर चुके हैं.
क्षेत्र में बढ़ती सैन्य हलचल और अनिश्चितता
बीते कुछ हफ्तों में तेहरान और उसके आसपास कई रहस्यमयी धमाकों की खबरें आई हैं जिनके बारे में ईरानी अधिकारियों ने खुलकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. ओपन सोर्स फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि अमेरिकी वायु सेना के रिफ्यूलिंग प्लेन और लड़ाकू विमानों की आवाजाही क्षेत्र में काफी बढ़ गई है. ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही कूटनीतिक बातचीत अगर नाकाम होती है, तो यह तनाव एक बड़े युद्ध का रूप ले सकता है. दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञ इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि यह संघर्ष हफ्तों तक चलने वाले एक बड़े सैन्य अभियान में बदल सकता है.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
54 mins agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
5 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
9 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
10 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
10 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
10 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
11 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
18 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines