हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ताइवान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, चीन फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए झटके

ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बुधवार शाम करीब 5:47 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. इस दौरान किसी नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसके झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए.

विज्ञापन

ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बुधवार शाम करीब 5:47 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. इस दौरान किसी नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसके झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए.

केंद्रीय मौसम प्रशासन (CWA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10.1 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी गहराई 11.9 किलोमीटर थी.

बता दें कि ताइवान में भूकंप की तीव्रता को 1 से 7 के स्केल पर मापा जाता है. ताइतुंग काउंटी में तीव्रता स्तर 5 दर्ज किया गया, जबकि हुलिएन और पिंगतुंग काउंटी में स्तर 4 महसूस किया गया.

विज्ञापन

फिलहाल अभी तक भूकंप से किसी भी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. वहीं, नेशनल फायर एजेंसी ने बताया कि ताइवान में फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. ताइवान की चिप बनाने वाली कंपनी TSMC ने कहा कि भूकंप की तीव्रता इतनी नहीं थी कि पूरे द्वीप में मौजूद उसकी फैक्ट्रियों को खाली कराने की जरूरत पड़े.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola