Hawaii wildfire update: अमेरिका के हवाई राज्य की माउंटी काउंटी में बुधवार देर रात भड़की आग में अब तक 53 लोगों की जिंदा जलकर मौत हुई है। अधिकारियों ने मौतों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग धुएं और आग की लपटों से बचने के लिए समुद्र में कूद गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तूफान डोरा के चलते जंगल में लगी आग भड़क उठी और लपटों ने हवाई के माउई द्वीप पर रिसॉर्ट शहर लाहिना के अधिकांश हिस्से को तबाह कर दिया। भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। पूरा शहर जलकर नष्ट हो चुका है। हर तरफ धुआं उठता दिखाई दे रहा है। राहत-बचाव का काम जारी है।
कुत्ते को बचाने में झुलस गया शख्स
आग से बचकर भाग निकले लाहिना के रहने वाले मेसन जार्वी ने कहा कि हमने अब तक की सबसे बुरी आपदा देखी है। पूरा लाहिना जलकर खाक हो गया है। यह एक सर्वनाश की तरह है। मेसन झुलसे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने पालतू डॉगी को बचाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने अपनी जलती इलेक्ट्रॉनिक बाइक पर सवारी की, जिससे उनके पैर झुलस गए।
36 Killed In Hawaii Wildfires
पायलट ने कहा- हालात ऐसे कि किसी ने बमबारी की हो
हवाई न्यूज नाउ के अनुसार, हेलीकॉप्टर पायलट रिचर्ड ओल्स्टेन ने कहा कि यह ऐसा है जैसे किसी क्षेत्र पर बमबारी की गई हो। यह एक युद्ध क्षेत्र जैसा है। अग्निशमन कर्मियों ने तीन बड़ी आग से जूझने के साथ, पश्चिमी माउई को आपातकालीन कर्मचारियों और निकासीकर्ताओं को छोड़कर सभी के लिए बंद कर दिया गया था। अग्निकांड में हजारों एकड़ जमीन बर्बाद हो गई है।
शहर से भागे पर्यटक
हवाई परिवहन विभाग के एड स्निफेन ने बुधवार देर रात कहा कि माउई से 11,000 से अधिक यात्रियों को निकाला गया। हालांकि कम से कम 16 सड़कें बंद थीं, माउई हवाईअड्डा पूरी तरह से काम कर रहा था और एयरलाइंस किराए में कमी कर रही थी और लोगों को द्वीप से बाहर निकालने के लिए छूट की पेशकश कर रही थी।
घबराए हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं हैं। जिनमें कभी रमणीय रहे समुद्र तटों और ताड़ के पेड़ों पर धुएं के बादल उड़ते दिख रहे हैं। लाहिना हार्बर में काम कर रहे डस्टिन जॉनसन ने कहा कि जब आग का तूफान बरगद के पेड़ों के बीच से होकर आया और सब कुछ अपने साथ ले गया, तो मैं बाहर निकलने वाला आखिरी व्यक्ति था।
माउई काउंटी ने कहा कि कुछ लोगों को धुएं और आग की स्थिति से बचने के लिए प्रशांत महासागर में कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे अमेरिकी तट रक्षक को उन्हें बचाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
36 Killed In Hawaii Wildfires
लोग बोले- तबाह हो गया पर्यटन
राज्य के व्यापार, आर्थिक विकास और पर्यटन विभाग के निदेशक जिमी टोकियोका ने कहा, “स्थानीय लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है। उन्होंने अपना घर खो दिया है। उन्होंने अपने जानवर खो दिए हैं। यह विनाशकारी है।
हवाई न्यूज नाउ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कम से कम 20 लोग गंभीर रूप से जल गए और उन्हें हवाई मार्ग से ओहू ले जाया गया।
राष्ट्रपति बाइडेन ने जताई संवेदना
व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से शोक संदेश जारी किया है। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों के प्रयासों की सराहना की है। बाइडेन ने कहा कि नेशनल गार्ड, अमेरिकी नौसेना, मरीन और तटरक्षक बल को तैनात किया गया, जबकि अमेरिकी परिवहन विभाग लोगों आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने में सहायता की है।
जंगल में आग क्यों भड़की? इसकी अभी तक कोई सटीक कारण नहीं पता चला है। हालांकि राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि आग शुष्क वनस्पति, तेज हवाओं और कम आर्द्रता के मिश्रण से भड़की थी। अधिकारियों ने कहा कि तूफान डोरा की हवाओं ने पूरे राज्य में आग की लपटें बढ़ा दीं।
यह भी पढ़ें: Countdown begins: कुछ देर में PM मोदी का संबोधन देखें LIVE, सिर्फ NEWS24 पर
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
2 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
4 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
6 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
9 hrs agoLIVE: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
13 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
15 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines