आदमी हो या कोई जगह, नाम की अपनी अलग महत्ता है। हर किसी को अपने नाम पर नाज होता है, मगर बहुत से नाम ऐसे भी देखने को मिल ही जाएंगे, जिन्हें कोई भी शरीफ आदमी अपनी जुबान पर लाने की हिमाकत नहीं कर सकता। दुनिया के नक्शे पर ऐसा ही एक गांव है, जिसके मूल नाम को आजकल के डिजिटल मीडिया के युग में इंटरनेट पर सर्च करना भूल ही जाए। अगर गलती से आपने Google या Facebook पर इसे सर्च करने की सोच भी ली तो आपकी आईडी ब्लॉक होते देर नहीं लगेगी। जानें कहां है बड़े अजीब नाम वाला यह गांव…
बता दें कि मध्य यूरोप के देश ऑस्ट्रिया में राजधानी वियना से 260 किलोमीटर पश्चिम में स्थित गांव फकिंग (F***ing) को अपने अटपटे नाम की वजह से प्रत्यक्ष-प्रत्यक्ष दोनों रूपों में काफी बदनामी उठानी पड़ी। बाद गांव का नाम फकिंग (F***ing) से बदलकर फगिंग (Fugging) कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: 12 बच्चों की मम्मी एक औरत एक ही बार में ‘क्रिकेट टीम’ करना चाहती है पैदा; जानें किससे है मुकाबला
जहां तक इस गांव के इतहास की की बात है, सन 1070 में आधिकारिक तौर पर इसके नाम का कागजीकरण किया गया। हालांकि गांव के नामकरण का एक अनुमान एडलपर्ट वॉन वुक्किंगन नामक एक स्थानीय रईस के साथ जोड़ा जा रहा है। दूसरी ओर स्थानीय कहानियों के मुताबिक कहा यह भी जा रहा है ऑस्ट्रोगॉथ्स साम्राज्य के दौरान फोको (Focko) नामक एक शख्स ने इस गांव को बसाया था।
अंग्रेजी अखबार ‘The Guardian’ की एक पुरानी रिपोर्ट पर गौर करें तो 2005 के बाद यह गांव पर्यटन का, खासकर छिछोरपंती का केंद्र बन गया। इस गांव की सीमा पर लगे साइन बोर्ड के पास आकर लोग तस्वीरें खींचते और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते थे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं पाकिस्तान की पहली मिस यूनिवर्स एरिका रॉबिन? आखिर इनके चयन पर PM काकड़ ने क्यों दिए IB को जांच के आदेश
बेइज्जती का सामना कर रहे ऑस्ट्रिया के इनवर्टेल इलाके के टार्सडॉर्फ (Tarsdorf) म्यूनिसिपिलटी में पड़ते इस गांव के लोगों ने गांव का नाम बदलने की दिशा में सोचा। फिर इसे लागू कर डाला। 1 जनवरी 2021 को गांव की टाउन काउंसिल ने गांव का नाम फकिंग (F***ing) की बजाय फगिंग (Fugging) कर दिया। हालांकि इस बात में भी कोई दो राय नहीं कि बीता इतिहास आपका पीछा इतनी आसानी से नहीं छोड़ता।
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
1 hr agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
4 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
5 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
8 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoLIVE: जितेंद्र कुमार रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक नियुक्त हुए
11 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
20 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
22 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines