Big Python On The Roof, क्वींसलैंड: घर में कोई छोटा-मोटा सपोला नजर आ जाए तो बच्चों का डर जाना आम बात है, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो में कोई छोटा-मोटा सांप नहीं, बल्कि पूरा 16 फीट का अजगर घर की छत पर आ गया तो बच्चों के साथ-बड़े भी सहम गए। घटना ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की है। वैसे तो ऑस्ट्रेलिया में अजगर दिखाई दे जाना आम बात है, पर इस वीडियो में नजर आ रहे विकराल रूप को देखकर हर कोई हैरान है।
इस डरावने और चौंका देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर किया गया है। लगभग डेढ़ मिनट के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बेहद मोटा और लंबा अजगर घर की छत से पास ही स्थित एक पेड़ पर जा रहा है। वीडियो में आवाजें सुनकर ऐसा लग रहा है कि लोग काफी डरे हुए हैं। किसी लड़की के चीखने की आवाज भी सुनी जा सकती है।
अब रोचक सवाल यह है कि इतनी ऊंचाई तक यह अजगर पहुंचा कैसे और फिर घर की छत से पेड़ की दूरी भी कुछ कम नहीं है, जहां शिकार की तलाश में यह कुछ ही पल में मूव कर गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘ऑस्ट्रेलिया में एक आम बात है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में कंगारूओं के साथ-साथ अजगर और सांप भी बहुत आम हैं, इसलिए इन्हें यहां देखना काफी आम है’।
<
>
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि शायद यही वजह है कि मैं कभी ऑस्ट्रेलिया में रहना पसंद नहीं करता। एक अन्य यूजर ने इस पायथन की तुलना एनाकोंडा से की है। एक यूजर ने लिखा कि इससे कोई नुकसान नहीं होता, बस दम घुटने से बचने और छोटे जानवरों को बचाने के लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा-इतना भारी होने के बावजूद ये पेड़ पर कैसे लटक सकता है।
संबंधित खबरें
'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
12 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
24 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
37 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
12 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
15 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines