Iran unrest: ईरान में हिजाब के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शन में गुरुवार रात तक 31 लोगों की मौत हो गई है। 22 साल की महिला महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ईरानी महिलाएं सार्वजनिक रूप से अपने हिजाब को हटाकर जला रही हैं। आरोप है कि अमिनी को ईरान की पुलिस ने गलत तरीके से हिजाब पहनने के लिए गिरफ्तार किया था। उसने अपने बालों को पूरी तरह से ढका नहीं था। बताया जा रहा है कि अमिनी की पुलिस ने पिटाई की जिसके बाद वे कोमा में चली गई और शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
अभी पढ़ें – ईरान में ‘हिजाब क्रांति’, सड़कों पर उतरीं महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग में 3 की मौत
अभी पढ़ें – बड़ी खबर: अमेरिका के शिकागो में विस्फोट, 8 लोग घायल
इस बात से गुस्साईं महिलाएं सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं। गुरुवार सुबह कुर्दिस्तान में सुरक्षा बलों की फायरिंग में तीन लोगों की मौत की खबर आई। वहीं, तेहरान में अशांति का माहौल है। यहां महिलाओं द्वारा सार्वजनिक रूप से अपने बाल काटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई महिलाओं ने अपने बालों को काटने और अपने हिजाब में आग लगाने के वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया। बता दें कि ईरान में महिलाओं के लिए कड़ा ड्रेस कोड लागू है। ये पाबंदियां 1979 की ईरानी क्रांति के बाद लागू की गई थीं। हालांकि 40 साल पहले अन्य देशों की तरह ही ईरान में भी महिलाओं को काफी आजादी थी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 hr agoLIVE: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान
5 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
5 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
6 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
14 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
17 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
18 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines