ऑस्ट्रेलिया में वीकेंड पर बड़ा हमला हुआ है। सिडनी में बोंडी बीच पर बदमाशों ने फायरिंग की। इस हमले में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने रविवार को कहा कि सिडनी के बोंडी बीच पर गोलीबारी के बाद 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना पर पीएम अल्बनीज ने दुख जताया है।
बता दें कि सिडनी में बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव का आयोजन चल रहा था। इसी बीच बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ने बताया कि वहां अफरा-तफरी मची हुई थी, चीख-पुकार मची हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दो संदिग्ध बंदूकधारियों को हिरासत में लिया है।
घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। एक वीडियो में दिखा कि एक व्यक्ति ने पीछे से जाकर फायरिंग कर रहे हमलावर पर अटैक कर दिया। आम व्यक्ति ने उससे बंदूक छीन ली और हमलावर को गिरा दिया। आदमी ने हमलावर पर बंदूक तान दी। हालांकि फायरिंग नहीं की।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 2 लोगों की मौत और 8 गंभीर घायल, एग्जाम दे रहे थे स्टूडेंट्स
घटना पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज ने दुख जताया। पत्र जारी कर कहा कि बोंडी में जो दृश्य देखने को मिले हैं वे बेहद भयावह और दुखद हैं। कहा कि पुलिस और आपातकालीन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।
कार्रवाई पर बात करते हुए कहा कि मैंने अभी-अभी एएफपी कमिश्नर और न्यू साउथ वेल्स के मुख्यमंत्री से बात की है। हम न्यू साउथ वेल्स पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी पुष्ट होगी, हम आपको अपडेट देते रहेंगे। मैं आसपास के लोगों से न्यू साउथ वेल्स पुलिस से मिली सूचनाओं का पालन करने का आग्रह करता हूं।
यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत और 10 गंभीर घायल, सील किया गया स्टॉकटन शहर
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
8 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
8 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
15 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines