नई दिल्ली: पेरू से भारी हिंसा की खबर है। पेरू में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 17 लोग की मौत हुई है। लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आएं हैं। दिसंबर में पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को अपदस्थ करने और बाद में गिरफ्तारी के बाद से कुल मरने वालों की संख्या लगभग 40 हो गई है।
पीएम ने बताया विदेशी साजिश
द गार्जियन के अनुसार, पेरू के जुलियाका शहर में एक हवाई अड्डे के पास सोमवार को झड़पें हुईं। जो तस्वीरें और क्लिप आएं हैं वो परेशाना करने वाले हैं। स्पुतनिक ने बताया कि पेरू के प्रधान मंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने सोमवार को एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि हमले की साजिश “विदेश से प्रायोजित, मादक पदार्थों की तस्करी से गंदे धन सहित, हिरासत में ली गई है।
और पढ़िए – अमेरिका में 6 साल के बच्चे को टीचर ने डांटा, गुस्साए बच्चे ने दाग दी गोली
पीएम ने कहा “200 से अधिक वाहनों की पहचान की गई है जो अवैध धन के साथ भुगतान किए गए थे और विभिन्न शहरों से आक्रामक व्यक्तियों को ले गए थे।”
लंबे समय से चल रहा है विरोध प्रदर्शन
इससे पहले दिसंबर में कैस्टिलो को राजद्रोह और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके तुरंत बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। सोमवार को एक “राष्ट्रीय समझौते” की बैठक को संबोधित करते हुए, बोलुआर्टे ने कुछ प्रदर्शनकारियों की मांगों को यह कहते हुए स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि वे केवल अराजकता को जारी रखने के तरीके खोज रहे थे।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
8 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
13 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
15 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
16 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
18 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines