Cancer Patient Girl: कैंसर से पीड़ित एक लड़की ने मरने से कुछ दिन पहले अपने माता-पिता को ‘शादी’ वाले सपने के बारे में बताया। पहले तो माता-पिता की आंखों में आंसू आ गए, फिर उन्होंने खुद को संभालते हुए अपनी 10 साल की बेटी की धूमधाम से शादी कराई। मामला अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना का है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना की 10 साल लड़की के माता-पिता ने कैंसर से मरने से कुछ दिन पहले उसके ‘शादी’ करने के सपने को पूरा करने में मदद की।
एम्मा को अप्रैल 2022 में तीव्र लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया का पता चला था | फोटो: फेसबुक/एरिक मेसर फोटोग्राफी
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर पीड़िता एम्मा एडवर्ड्स और डैनियल मार्शल क्रिस्टोफर ‘डीजे’ विलियम्स, जूनियर 29 जून को शादी के बंधन में बंधे। एम्मा ल्यूकेमिया से पीड़ित थी। शादी के 12 दिन बाद ही एम्मा की मौत हो गई।
फोटो: फेसबुक/एरिक मेसर फोटोग्राफी
अप्रैल 2022 में लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया का पता चला था
एम्मा के माता-पिता को अप्रैल 2022 में उसके लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया से पीड़ित होने का पता चला था। बता दें कि लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया एक प्रकार का कैंसर है जो रक्त और अस्थि मज्जा को प्रभावित करता है, जिसमें बच्चे सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं।
फोटो: फेसबुक/एरिक मेसर फोटोग्राफी
एम्मा के माता-पिता को उम्मीद थी कि वह कैंसर पर काबू पा लेगी। हालाँकि, रिपोर्ट के अनुसार, एम्मा के माता-पिता को जून में खबर मिली कि उसका कैंसर लाइलाज है और उसके पास जीने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं।
जब उन्होंने अपनी बेटी से बातचीत करनी शुरू की तो पता चला कि वो शादी करना चाहती है। इसके बाद एम्मा की मां ने डीजे से बात की और फिर दोनों ने शादी का आयोजन किया। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, शादी की व्यवस्था दो दिनों से भी कम समय में की गई।
फोटो: फेसबुक/एरिक मेसर फोटोग्राफी
एम्मा की मां के मुताबिक, पिछले साल तक वह एक स्वस्थ बच्ची नजर आ रही थी। एक दिन वह अचानक गिर पड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों को उसके पैर की हड्डियों में कैंसर का पता चला। कैंसर ने पहले ही काफी नुकसान पहुंचा चुका था, उसकी हड्डियों में छेद हो गया था और वह कमज़ोर हो गई थी।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
8 mins agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
8 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
10 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
11 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
12 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
20 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
22 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
23 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
23 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines