Viral Video: क्या आप भी मच्छर से परेशान हैं? तो इसे भगाने के लिए आपके पास क्या जुगाड़ है? मच्छर भगाने की मशीन या फिर अन्य तरह का कोई दूसरा जुगाड़? बात करें अगर बाजारों की तो यहां ढेरों गैजेट्स उपलब्ध हो चुके हैं जो मच्छरों को भगाने के लिए जाने जाते हैं। यहां तक कि अब तो एक तोप भी सामने आया है जो मच्छरों को भगाने के लिए काम आता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मच्छरों को तोपों की सलामी से भगाने वाला वीडियो आपको भी हैरान कर देगा।
इंजीनियर ने बनाई कमाल की तोप
मच्छरों से तंग आकर हम सभी अलग-अलग तरीकों को अपनाते नजर आते हैं। ऐसा ही तरीका एक इंजीनियर ने अपनाया जिससे मच्छरों को मिनटों में खात्मा होता देखा जा सकता है। वीडियो के जरिए आप भी देख सकते हैं कि कैसे तोप जैसा दिखने वाला डिवाइस मच्छरों को मारने के काम आ रहा है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
तोप जैसा दिखने वाला डिवाइस एक लेजर लाइट मशीन है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर यानी X पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा डिवाइस इजराइल के आयरन-डोम सिस्टम से प्रेरित लग रहा है, जिसका इस्तेमाल हवा में रॉकेट्स को उड़ाने के लिए किया गया है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: निपटा लें अपना जरूरी काम, दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें लिस्ट
लेजर लाइट मशीन की मदद से वीडियो में मच्छर को मारते हुए दिखाया जा रहा है। इसमें से निकलने वाली लाइट मच्छरों को मारने का काम कर रही है। इस मशीन में एक सेंसर कैमरा भी है जो मच्छरों को सेंस करके मारने का काम करता है। इससे निकलने वाली लाइट में इतनी शक्ति है कि ये मच्छरों को तुरंत मार गिरा देता है।
डायरी में मरे हुए मच्छर चिपके
मच्छरों को मारने के कमाल को देखने के अलावा आप डायरी में चिपके मच्छरों को भी देख सकते हैं। वीडियो में दिख रही डायरी में समय लिखा हुआ है और मरे हुए मच्छर भी देखने को मिल रहे हैं। इसमें आप साफ-साफ देख पाएंगे कि मिनटों में कैसे ढेरों मच्छरों को मार देता है।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
66 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
81 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
82 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
82 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
111 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
114 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
114 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
116 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
117 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
125 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines