हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Watch Video: मंदिर में लगा दारू का लंगर, साग-पूड़ी के बाद प्रसाद में मिली शराब

Liquor Bhandara in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शराब भंडारे का आयोजन किया जा रहा है और लोगों की भीड़ लाइन में लगी हुई है।

विज्ञापन

Liquor Bhandara in Indore: मध्य प्रदेश में रोजाना राजनीतिक और धार्मिक भंडारे सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन पर हम सबको हैरानी होती है। इंदौर में शराब भंडारे के अनोखे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि साग पूड़ी के बाद देशी शराब के भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या है ?

वीडियो में एक टेबल पर देशी शराब रखी हुए देखी जा सकती है। इसके साथ ही गिलास, और एक भगोने में पानी रखा हुआ है और शराब पीने के लिए लम्बी लाइन लगी हुई है। वीडियो में पीछे वीर चैतन्य हनुमान मंदिर को भी देखा जा सकता है।

https://twitter.com/PrataykshMishr/status/1732389189361287520

बता दें कि वायरल वीडियो नंदा नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भैरव अष्टमी पर शराब प्रेमियों के लिए इस शराब भंडारे का आयोजन किया गया था।

उज्जैन में भैरवनाथ को भांग-गांजा का भोग

बीते मंगलवार को भैरव अष्टमी पर उज्जैन में भैरवनाथ को कई पकवानों का भोग लगाया था। इस प्रसाद में 100 तरह की शराब, बीड़ी-सिगरेट, चिलम, विभिन्न प्रकार के तंबाकू, भांग और गांजा शामिल थे। बता दें कि शहर के काल भैरव, बटुक भैरव और रुद्र भैरव मंदिरों में भी भैरव अष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

काल भैरव का पूजन

काल भैरव के भक्त मानते हैं कि उनके देवता नकारात्मक ऊर्जा और काले जादू को दूर करते हैं। काल भैरव के भक्त इस दिन भक्त विशिष्ट अनुष्ठानों का पालन करते हैं जैसे पवित्र स्नान करना, पूजा करना और मंत्रों का जाप करना। उनके भक्त, मंदिरों में भी जाते हैं और सूर्यास्त के बाद अपना व्रत पूरा करते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें