South Korea Passenger Plane Fire Video Viral: 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार, 5 हजार फीट ऊंचाई पर अचानक जोरदार धमाका हुआ और जहाज से निकलने लगी ऊंची-ऊंची लपटें, आसमान में जहाज आग का गोला बन चुका था और 122 लोगों की जानें फंसी थी।
लोगों ने आग की लपटों से घिरे जहाज को तेजी से नीचे आते देखा तो हड़कंप मच गया। पायलट और यात्रियों की जान हलक में फंसी थी, लेकिन कुछ सेकेंड के गैप से 122 लोगों की जान बच गई, लेकिन इस भयानक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पक्षी के टकराने से लगी आग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान एयरलाइन्स का बोइंग 737-800 जहाज में 122 यात्री सवार थे। जहाज ने जापान की राजधानी टोक्यो स्थित नरिता अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जहाज को दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल से लगभग 50 किलोमीटर दूर पश्चिम में इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरना था।
अचानक जहाज के दाएं इंजन से एक पक्षी टकराया और जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। एक यात्री ने खिड़की यह देखा और वीडियो बना लिया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मंजर भयावह था।
पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट ने पहले नॉर्मल लैंडिंग कराने का प्रयास किया, लेकिन रिस्क न लेते हुए उसने इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास किया। यात्रियों और लोगों ने जलते हुए जहाज के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले।
विमान में सवार यात्री ने वीडियो बनाया और उस दौरान का मंजर बयां करते हुए बताया कि मेरे हाथ कांप रहे थे। मेरा परिवार एक शब्द भी नहीं बोल पा रहा था, इसलिए मैं वास्तव में डरा हुआ था। मुझे लगा कि मैं और मेरा परिवार बच नहीं पाएगा। जहाज से आग की लपटें ऐसे निकल रही थी कि किसी भी पल कुछ भी हो सकता था, लेकिन किस्मत से जान बच गई।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
68 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
83 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
84 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
84 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
113 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
116 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
116 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
118 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
119 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
127 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines