UP Bareilly Sadhus Stripped And Beaten In Purulia West Bengal (अमर देव पासवान, पुरुलिया): पालघर जैसा कांड पश्चिम बंगाल में देखने को मिला, जब लोगों ने तीन साधुओं को कपड़े उतारकर पीटा। पीड़ित उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे और गंगासागर जा रहे थे, लेकिन पुरुलिया में लोगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, वहीं पुरुलिया के SP अविजीत बैनर्जी ने बताया कि मामला 2 लड़कियों से जुड़ा है। पीड़ितों और गिरफ्तार किए गए लोगों के बयानों से मामला साफ हुआ है।
भाषा की समस्या के कारण हुआ विवाद
SP बैनर्जी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के बयानों के अनुसार, साधुओं ने काली मंदिर के पास लड़कियों को रोका था, लेकिन भाषा संबंधी समस्या के कारण लड़कियों ने समझा कि वे साधु उनका पीछा कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने शोर मचा दिया और लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने लड़कियों की बातों पर विश्वास कर लिया।
इसके बाद साधुओं को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उन्हें बेरहमी से पीटा गया। वे हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन लोगों को तरस नहीं आया। आखिर में इलाके के ही कुछ युवकों को उन पर दया आ गई और उन्होंने अपनी जान पर खेलकर भीड़ के चुंगल से उन तीनों संतों को बचाया और पुलिस को बुलाया।
संतों ने पुलिस को यह बयान दर्ज कराए
SP बैनर्जी के अनुसार, तीनों संतों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बरेली से गंगा स्नान के लिये गंगासागर जा रहे थे। उनका कसूर केवल इतना था कि वह रास्ते मे लोगों से दान पुण्य मांगने की हिमाकत कर बैठे। किसी के कहने पर पुरुलिया के एक ईंट भट्ठा पर जा रहे थे, यह सोचकर कि ईंट भट्ठा मालिक उन्हें अच्छा दान देगा।
उन्होंने 3 नाबालिक युवकों से रास्ता पूछ लिया तो वे डर के मारे भाग गए। इसके बाद इलाके के लोगों ने उन्हें घेर लिया और बच्चा चोर कहते हुए काली मंदिर के पास ले गए, जहां उन्होने तीनों को नंगा करके जमकर धुनाई की। तीनों हाथ जोड़कर अपनी बेगुनाही का सबूत देते रहे, लेकिन वे नहीं माने।
संतों ने नहीं कराई FIR, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया
SP ने बताया कि संतों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया है, लेकिन पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामले में कार्रवाई की है, ताकि पालघर जैसा कांड यहां न होने पाए। तीनो संतों में से एक बुजुर्ग संत हैं और 2 युवा संत हैं, जिनके साथ गाड़ी चालक भी है। लोगों ने संतों की गाड़ी भी तोड़-फोड़ दी।
भाजपा IT सेल के हेड अमित मालवीय ने अपने X अकाउंट पर साधुओं को पीटने की वीडियो शेयर करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि पुरुलिया में 2020 में महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिंचिंग जैसी घटना हुई है। लोग बचाने के बजाय तमाशबीन बने देखते रहे।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
62 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
77 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
77 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
78 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
107 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
109 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
109 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
111 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
113 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
120 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines