हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Indigo की फ्लाइट का 13 घंटे इंतजार, फिर भी नहीं भरी उड़ान तो पायलट को जड़ा थप्पड़, Watch Video

Passenger punches Indigo pilot: पायलट उड़ान में देरी की अनाउंसमेंट कर रहा था। यात्री आया और उसे थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर हमलावर की आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने पायलट पर हमला बोला

Passenger punches Indigo pilot: इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार देर रात उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक यात्री ने उड़ान में देरी होने पर पायलट पर हमला बोल दिया। दरअसल, पायलट उड़ान में देरी होने की अनाउंसमेंट कर रहा था। जिससे यात्री को इतना गुस्सा आ गया और उसने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया। यात्री का दावा था कि वह फ्लाइट को पकड़ने के लिए वह बीते 13 घंटे से इंतजार कर रहा है। कोहरे और ट्रैफिक के बीच वह किसी तरह एयरपोर्ट पहुंचा। घंटों के इंतजार के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया। बावजूद इसके उन्हें उड़ान में और देरी होने की बात कही जा रही है।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो 

चलाना है चला वरना गेट खोल…

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो महज 27 सेकंड की है। यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट की बताई जा रही है। वीडियो में विमान के अंदर पायलट उड़ान में देरी होने की अनाउंसमेंट करता दिख रहा है। वीडियो बनाने वाला पिछली सीट पर बैठा है, वीडियो में पायलट की बात सुनते कुछ यात्री भी दिखाई पड़ रहे हैं। इसी बीच उड़ान में और देरी होने की बात सुनकर एक यात्री इतना आग बबूला हो जाता है कि वह भागता हुआ आया और उसने पायलट के थप्पड़ जड़ दिया। युवक वीडियो में यह बोलता हुआ सुनाई पड़ रहा है कि ‘चलाना है तो चला, ‘वरना गेट खोल..

विज्ञापन

क्रू मेंबर में चीख पुकार 

हमला करने वाला युवक पीले रंग की स्वैट शर्ट पहने था। उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। हमले के बाद मौके पर मौजूद एयर होस्टेस में चीख पुकार मच गई। उन्होंने युवक को रोकने का प्रयास किया। घटना के बाद पायलट किसी तरह खुद को बचाकर कॉकपिट में भाग गया। वीडियो में एयर होस्टेस यह कहती हुई सुनाई पड़ रही हैं कि आप ऐसा कैसा कर सकते हैं।

घटना की माफी, युवक की अलोचना 

सोशल मीडिया पर इंडिगो ने इस पूरे घटनाक्रम पर यात्रियों से खेद प्रकट करते हुए कहा कि वह उन्हें ऐसा अनुभव नहीं देना चाहते थे। वहीं, सोशल मीडिया पर युवक की इस हरकत पर लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उस पर पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार इंडिगो ने हमला करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम साहिल कटारिया है। पीड़ित Co Pilot अनूप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। यह फ्लाइट 6E2175 दिल्ली से गोवा जा रही थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola