Yashasvi Jaiswal celebration: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 2 टेस्ट मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल शतक बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. जायसवाल ने 145 गेंदों में शतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने फ्लाइंग किस की और दिल भी दिखाया. ये इशारा उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए किया, जो अब वायरल हो रहा है. जायसवाल, पहले दिन का खेल खत्म होने तक 253 गेंदों में 173 रन बनाकर नाबाद हैं. उन्होंने 22 चौके भी अपने नाम किए. दूसरे दिन वह दोहरा शतक अपने नाम करना चाहेंगे. उनकी शतकीय पारी से भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. भारत ने पहले दिन 90 ओवर का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए हैं. जायसवाल के अलावा साई सुदर्शन ने भी 165 गेंदों में 87 रन बनाए थे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
21 mins agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
6 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
9 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
13 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
23 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 day agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
2 days agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines