WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची बांग्लादेश, देखें ताजा अपडेट्स
Author: News24 हिंदी
Jun 22, 2025 08:00 PM IST
WTC Poitns Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का चक्र शुरू हो चुका है। कई देश एक दूसरे से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ रहे हैं। बांग्लादेश भी श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला मैच ड्रॉ हो गया। इस मैच में बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। यही वजह रही कि खेल पांचवें दिन के आखिर तक गया। लेकिन नतीजा नहीं निकल पाया। अंत में दोनों टीमों को 4-4 पीसीटी अंक मिले और इस तरह WTC Points Table का खाता खुल गया। फिलहाल अंक तालिका में बांग्लादेश 4 पीसीटी अंक के साथ टॉप पर है, जबकि श्रीलंका भी 4 पीसीटी अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।
वहीं दूसरी ओर भारत और इंग्लैंड के बीच भी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। पहला मैच 20 जून से खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम को भी अंक तालिका में बंपर फायदा होगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।