हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: कौन है Abhishek Gautam? जिसने पीठ पर बनवाए 636 शहीदों के नाम और 11 महापुरुषों के टैटू

यूपी के हापुड़ में रहने वाले अभिषेक गौतम ने अपनी कमर पर आजादी से जुड़े शहीदों के साथ-साथ 11 महापुरुषों के टैटू भी बनवाएं हैं। इससे पहले भी उन्होंने करगिल वॉर में बलिदानों के नाम गुदवाए हैं।

विज्ञापन

हर किसी को टैटू बनवाने का काफी शौक होता है। कुछ लोग तो अपने लवर्स के लिए भी टैटू बनवा लेते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो अपने मां-बाप, भगवान या किसी गुरु तक का टैटू बनवाते हैं। हर किसी को अलग-अलग चीजें पसंद आती हैं। ऐसे ही उत्तर प्रदेश हापुड़ के रहने वाले अभिषेक गौतम ने सबसे हटकर अपने शरीर पर टैटू बनवाया है। उन्होंने अपनी पीठ पर न तो किसी नेता, भगवान या एक्टर के नाम पर टैटू बनवाया है। उन्होंने अपनी कमर पर देश के लिए शहीद हुए जवानों के टैटू बनवाए हैं। अभिषेक गौतम ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने बलिदान देने वाले महान पुरुषों और क्रांतिकारियों के नाम पर टैटू बनवाया है। उन्होंने अपनी पीठ पर 636 शहीदों के नाम और 11 महापुरुषों के टैटू गुदवाए हैं। अभिषेक गौतम के नाम कई रिकॉर्ड्स भी दर्ज हैं। कई लोग उन्‍हें टैटू मैन भी बोलते हैं, तो चलिए आज इस वीडियो की मदद से जान लेते हैं हापुड़ के अभिषेक गौतम के बारे में…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola