Tata Punch Facelift Review: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV पंच का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस नए अवतार में कंपनी ने डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई अहम बदलाव किए हैं. न्यूज 24 की टीम को इस SUV को ड्राइव करने का मौका मिला, जिसमें इसका रोड प्रेजेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा बेहतर नजर आया.
इंजन की बात करें तो टाटा पंच फेसलिफ्ट में कई विकल्प दिए गए हैं. इसमें 1.5 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87.8 पीएस की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी है, जो 120 पीएस की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है. वहीं, सीएनजी पसंद करने वालों के लिए 1.2 लीटर सीएनजी इंजन दिया गया है, जो 73.4 पीएस की पावर और 103 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है.
फीचर्स के मामले में पंच फेसलिफ्ट काफी समृद्ध हो गई है. इसमें ड्यूल टोन डैशबोर्ड, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, टाइप-सी चार्जिंग, ऑटो हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, ESP, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स शामिल हैं.
कीमत की बात करें तो टाटा पंच फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है. पेट्रोल वेरिएंट का टॉप मॉडल 8.99 लाख रुपये तक जाता है, जबकि सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.69 लाख रुपये से शुरू होकर 9.69 लाख रुपये तक जाती है.
ये भी पढ़ें- Tata Punch Facelift 2026: नई टाटा पंच लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स, टर्बो पेट्रोल इंजन और iCNG के बारे में जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
4 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
16 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
18 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
19 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines