Haryana Election Kumari Selja: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर राज्य में सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा पार्टी से बुरी तरह नाराज हैं। उन्होंने हरियाणा चुनाव से भी हाथ पीछे खींच लिए हैं। कुछ दिन पहले हरियाणा के चुनाव में बढ़-चढ़ कर प्रचार करने वाली कुमारी शैलजा पिछले 1 हफ्ते से किसी भी चुनावी कार्यक्रम में नजर नहीं आई हैं। हरियाणा की दलित नेताओं में शुमार कुमारी शैलजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही अभद्र टिप्पणी की, इस पर प्रतिक्रिया देने में कांग्रेस ने काफी समय लगा दिया। वहीं अब बीजेपी ने कुमारी शैलजा को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे दिया है।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुमारी शैलजा को बीजेपी ज्वाइन करने का ऑफर दिया है। कुमारी शैलजा ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है। अब उनके पार्टी बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के लिए करारा झटका साबित होगा। बता दें कि कुमारी शैलजा को कांग्रेस के करीबियों में गिना जाता है। राजीव गांधी ने उन्हें पहली बार चुनाव लड़वाया था, वो सोनिया गांधी के भी काफी करीब हैं। मगर अब कांग्रेस में मचा घमासान चुनावी नतीजों पर भारी पड़ सकता है। देखें वीडियो…
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
48 mins agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
19 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
21 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines