हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तूफानी शतक के बाद भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिल सकती टीम इंडिया में एंट्री? जानें क्या है ICC का नियम

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने लगातार शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर रखा है. वैभव इस साल 6 अलग-अलग टूर्नामेंट में शतक जड़ चुके हैं. ऐसे में फैंस उन्हें जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं. लेकिन ICC के एक नियम के चलते फिलहाल उनकी टीम इंडिया में एंट्री नहीं हो सकती है.

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. सिर्फ 14 साल की उम्र में वैभव ने पहले आईपीएल 2025 में गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों में तूफानी शतक ठोक कर सबको चौंकाया. इसके बाद उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए वनडे और टेस्ट में शानदार शतक जड़ा. इतना ही नहीं, वैभव ने इंडिया ए के लिए भी सेंचुरी लगाई है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शतक जड़ा. वहीं, अब उन्होंने अंडर-19 एशिया कप 2025 में अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए धमाकेदार शतक जड़ा. उनकी इस पारी के बाद फैंस का मानना है कि वैभव जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं.

लेकिन लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद वैभव को अभी टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकती है. उनकी इस सपने के आगे ICC का एक नियम रोड़ा बना हुआ है. दरअसल, आईसीसी ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए एक न्यूनतम उम्र तय की हई है. 2020 में बने इस नियम के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी 15 साल से कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सकता. वैभव अभी 14 साल के हैं और अगले साल 27 मार्च को 15 के होंगे. यानी उन्हें टीम इंडिया में आने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

ये भी पढ़ें- Lionel Messi In India: 3 दिन, 4 शहर… लियोनल मेसी के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल, जानें कब, कहां और किस इवेंट में होंगे शामिल?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola