UP Assembly By Election 2024: लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा। जब वह 70 पार का नारा लगा रही थी और उसे महज 33 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं पिछले दो कार्यकाल में बीजेपी के साथ रहने वाले घटक दल भी अब उसे आंख दिखा रहे हैं। पहले योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने बयान देकर पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रभाव कम होने की बात कही। इसके बाद अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी को लेकर सीएम योगी को पत्र लिखा और अब निषाद पार्टी के प्रमुख निषाद राज ने यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 में से 2 सीटों पर अपना दावा ठोंका है। योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मिर्जापुर की मंझवा और अंबेडकर नगर की कटहर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।
बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। 403 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी ने निषाद पार्टी को 15 सीटों दी थी। इनमें मंझवा और कटेहरी सीट भी शामिल थी। ऐसे में पार्टी दोनों सीटों पर अपना दावा ठोंक रही है। कुल मिलाकर बीजेपी की लोकसभा में सीटें घटने का असर अब विधानसभा चुनाव में भी पड़ने वाला है। इसके लिए संकेत अभी से ही मिलने लगे है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
4 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
17 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines