Post of Leader of Opposition in Lok Sabha: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी सीटों की संख्या 99 कर ली। इससे पहले 2019 में पार्टी को 53 सीटों पर जीत मिली थीं। बता दें कि पिछले दो चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के चलते लोकसभा में विपक्ष को इतनी सीटें भी नहीं मिल पाई कि वह नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल कर सके। हालांकि इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 99 सीटों पर जीत हासिल हुई तो अब 10 साल बाद लोकसभा को नेता प्रतिपक्ष मिलने जा रहा है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष पद के लिए लोकसभा की कुल सदस्य संख्या के 10 प्रतिशत सांसद किसी भी दल के पास होने चाहिए।
चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसका कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने समर्थन किया था। सभी नेताओं ने सहमति व्यक्त की थी। बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें कुछ वक्त चाहिए।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2022 में भी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए पार्टी नेताओं ने दबाव बनाया था लेकिन उन्होंने पद लेने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद मल्किार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पक्ष संभालेंगे। वीडियो में देखे पूरी रिपोर्ट
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
7 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
8 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines