हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Poonch में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी, वीडियो में देखिए Exclusive ग्राउंड रिपोर्ट

Jammu Kashmir Poonch Soldiers: भारत के जम्मू कश्मीर में पुंछ में इन दिनों सैनिक चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। आतंकियों की तलाश में बहादुर जवान हर जगह और व्यक्ति की तलाशी ले रहे हैं। देखें Exclusive वीडियो।

विज्ञापन
Tight Security In Jammu Kashmir Poonch After Terrorist Attack

Tight Security In Jammu Kashmir Poonch After Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों का आतंकियों की तलाश में बड़ा ऑपरेशन चल रहा है जिसका नाम है ‘ऑपरेशन शत्रु नाश’। जंगल के चप्पे-चप्पे पर देश के बहादुर जवान मौजूद हैं। वहीं पुंछ हाईवे पर भी अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। अगर कोई भी संदिग्ध दिखता है तो उसे रोककर उसकी तलाशी ली जा रही है। इसके साथ-साथ हर आने-जाने वाले व्यक्ति और गाड़ियों तक की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर शनिवार शाम को आतंकी हमला किया गया था जिसमें कई जवान घायल हो गए थे। अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि आतंकवादियों ने भारतीय एयरफोर्स के काफिले पर गोलीबारी की थी और यह हमला सुनारकोट के सुनाई गांव में किया गया। इस हमले के बाद कई बड़े-बड़े नेताओं ने इस पर प्रतिक्रियाएं भी दीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola