हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kamal Nath पर BJP में बगावत ! Tajinder Pal Singh Bagga ने खोला मोर्चा..

Tajinder Pal Singh Bagga: दिग्गज कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के सीएम रहे कमलनाथ की फिलहाल खूब चर्चा हो रही है। इसके चलते भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हुए नहीं हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कमलनाथ बीजेपी का हाथ थाम सकते हैं लेकिन इसकी पुष्टि न तो भाजपा ने की है और न ही खुद कमलनाथ ने।

विज्ञापन
Tajinder pal singh bagga and kamalnath

Tajinder Pal Singh Bagga: कांग्रेस के जाने-माने नेता कमलनाथ का नाम इस समय हर जगह गूंज रहा है। कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ की भाजपा में शामिल होने की खबर तेज़ है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी से नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हुए नहीं हैं और इसके साथ-साथ उन्होंने कमलनाथ को सिखों की हत्या का दोषी भी बताया। बग्गा ने साफ़ किया कि नकुलनाथ के भाजपा में मिलने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है पर कमलनाथ पर वो लगातार बड़े-बड़े बयान देते रहे। दरअसल, अनुमान लगाया जा रहा है कि कमलनाथ बीजेपी का हाथ थाम सकते हैं लेकिन इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर न तो भाजपा ने की है और न ही खुद कमलनाथ ने। बग्गा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए यह भी लिखा कि प्रधानमंत्री के होते हुए ऐसा नहीं हो पाएगा। मैं भरोसा दिलाता हूं। उन्होंने कमलनाथ को रकाबगंज साहिब को जलाने वाला भी कह दिया। भाजपा नेता का ऐसा बयान आना कई सवाल खड़े करता है और साथ ही ये और बात और उलझाता है कि कमलनाथ अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल होंगे या नहीं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola