T20 World Cup 2024 India vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तानी टीम को रौंदकर जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने रोमांच से भरपूर इस मैच में पाकिस्तान को 6 रन से हराया। इस जीत के बाद भारतीय फैंस खुशी से झूम उठे। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट के अगले चरण यानी सुपर-8 में पहुंचने का रास्ता भी लगभग आसान कर लिया है। भारत को अगले चरण में पहुंचने के लिए महज 1 जीत की तलाश है। टीम को अगला मुकाबला यूएसए और कनाडा से खेलना है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम आसानी से अगले दौर में प्रवेश कर लेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष भरी जीत दर्ज की है। पाकिस्तान से मिली जीत के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का एक अलग ही रंग नजर आया। आइये आपको बताते हैं कि मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ?
ये भी पढ़ें:– IND vs PAK: पाकिस्तान की हार पर फूटा फैंस का गुस्सा, टीवी की जगह तोड़ा तरबूज…वायरल हुआ वीडियो
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: बुमराह…हार्दिक नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी साबित हुआ ‘X फैक्टर’
इस खिलाड़ी को दिया गया खास अवॉर्ड
मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में पहुंचे सभी खिलाड़ी बेहद खुश दिखाई दिए। टीम के फील्डिंग कोच ने मैन ऑफ द फील्डिंग के पुरस्कार के लिए 3 खिलाड़ियों के नाम का प्रस्ताव रखा। इनमें 3 कैच पकड़ने वाले रिषभ पंत, इफ्तिखार अहमद की कैच लेने वाले अर्शदीप सिंह और बाबर आजम का कैच लेने वाले सूर्यकुमार यादव के नाम शामिल थे। इस पुरस्कार को देने के लिए ड्रेसिंग रूम में टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री पहुंचे, जिन्होंने रिषभ पंत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के बीच नेपाल टीम में हुई धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: क्या सिराज ने जानबूझकर मारी थी रिजवान को गेंद? Viral हो रहा वीडियो
क्यों मिलता है ये अवॉर्ड
2023 के वनडे वर्ल्ड कप में ये अवॉर्ड हर मैच में उस खिलाड़ी को दिया जा रहा था, जो अच्छी फील्डिंग करके मैच जिताते थे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में भी इस ये विशेष पुरस्कार मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में दिया जा रहा है। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम का क्या माहौल था और रिषभ पंत को बेस्ट फील्डर क्यों चुना गया? ये जानने के लिए पूरा वीडियो देखें –
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: स्कॉटलैंड ने बढ़ाई चैंपियन इंग्लैंड की टेंशन, विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर!
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
8 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
12 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines